Vivo U20 आज होगा भारत में लॉन्च

Vivo U20 Launch Today: वीवो यू20 आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें Vivo के आगामी स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 नवंबर 2019 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo U20 में होगा ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर
  • वीवो यू20 के पिछले हिस्से में होंगे तीन रियर कैमरे
  • Vivo U20 में होगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Vivo U20 Launch Today: वीवो यू20 आज होगा भारत में लॉन्च

Vivo U20 Launch Today: वीवो यू20 आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo ने अपने आगामी स्मार्टफोन वीवो यू20 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन से पहले ही पर्दा उठा दिया है, साथ ही Vivo U20 के डिज़ाइन का भी खुलासा हो गया है। वीवो यू20 में वाटरड्रॉप-नॉच और फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे होंगे। Vivo का यह स्मार्टफोन ब्लू ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश के साथ उतारा जाएगा, साथ ही सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की भी झलक मिली है। इस साल सितंबर में लॉन्च हुए Vivo U10 का अपग्रेड वर्जन होगा Vivo U20।
 

Vivo U20 launch details, expected price in India

वीवो यू20 दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Amazon इंडिया के टीज़र पेज से पता चला है कि वीवो ब्रांड के इस स्मार्टफोन की कीमत से आज पर्दा उठाया जाएगा। Vivo U20 की कीमत समान रेंज़ में या फिर वीवो यू10 से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। याद करा दें कि वीवो यू10 की कीमत भारत में 8,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

फोन का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे 9,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 10,990 रुपये है। कीमत और उपलब्धता से पर्दा तो आज दोपहर को लॉन्च के दौरान ही उठेगा।
 

Vivo U20 specifications

टीज़र के अनुसार, Vivo U20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले हो सकता है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत हो सकता है और यह वीवो फोन Widevine L1 सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और यूएफएस 2.1 स्टोरेज हो सकती है। वीवो यू20 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.