Vivo T4x 5G पर मिल रहा डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

Vivo स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Vivo T4x 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2025 20:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4x 5G में 6.72 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T4x 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo T4x 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है।

Vivo T4x 5G में 6.72 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

अगर आपका बजट 15 हजार रुपये से कम है और आप नया Vivo स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Vivo T4x 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट Vivo T4x 5G पर धांसू ऑफर की पेशकश कर रहा है। आइए Vivo T4x 5G पर मिलने वाली डील के साथ-साथ ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo T4x 5G Price


फ्लिपकार्ट पर Vivo T4x 5G का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक या एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 1,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 12,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 8,450 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Vivo T4x 5G Specifications


Vivo T4x 5G में 6.72 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.3 मिमी, मोटाई 8.09 मिमी और वजन 208 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो T4x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। T4x 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.