Vivo लेकर आ रही है भारत का 'सबसे बड़ी बैटरी' वाला स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले लीक हो चुकी है कीमत

Vivo T4 5G के Snapdragon चिपसेट के साथ आने की पुष्टि की गई है। लिस्टिंग में ऊपर बीच में होल पंच कटआउट के साथ एक कर्व्ड डिस्प्ले दिखाया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo की इंडिया वेबसाइट ने Vivo T4 5G के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी है
  • स्मार्टफोन को Coming Soon टैग के साथ लिस्ट किया गया है
  • दावा किया गया है कि इसमें "भारत की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी" होगी

Photo Credit: Vivo

Vivo T4 5G के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की जा चुकी है। कंपनी ने भारत के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपकमिंग हैंडसेट के लिए माइक्रोसाइट लाइव की है। यहां 'Coming Soon' लिखा है, जो इसके जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा है। Vivo T3 5G के सक्सेसर की हाल ही में कीमत और इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया था। माना जा रहा है कि Vivo T4 5G की भारत में कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी। इसके कॉन्फिगरेशन्स को भी लीक किया जा चुका है।

Vivo की इंडिया वेबसाइट ने Vivo T4 5G के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। स्मार्टफोन को Coming Soon टैग के साथ लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि इसमें "भारत की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी" होगी। बैटरी की क्षमता का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन वेबसाइट पर दी गई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि यह 5,000mAh से ज्यादा होगी। बता दें कि हाल ही में एक लीक में दावा किया गया था कि इस स्मार्टफोन में 7,300mAh बैटरी मिलेगी।

इसके अलावा, Vivo T4 5G के Snapdragon चिपसेट के साथ आने की पुष्टि की गई है। लिस्टिंग में ऊपर बीच में होल पंच कटआउट के साथ एक कर्व्ड डिस्प्ले दिखाया गया है। इसके अलावा, Flipkart ने नए फोन के आने की जानकारी देने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक समर्पित लैंडिंग पेज बनाया है।

हालिया लीक के मुताबिक, Vivo T4 5G को भारत में 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी बताया गया था कि स्मार्टफोन को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जाएगा। तुलना के लिए बता दें कि Vivo T3 के लॉन्च के समय उसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये थी।
Advertisement

लीक कहता है कि Vivo T4 5G संभवतः Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ शिप होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का full-HD+ AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, फोन के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।
Advertisement

Vivo T4 5G में कथित तौर पर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर मिल सकता है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। हैंडसेट में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिल सकता है।

Vivo स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,300mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। यह IR ब्लास्टर के साथ आ सकता है। हैंडसेट 8.1mm मोटा बताया गया है और इसका 195 ग्राम हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.