6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन

फ्लिपकार्ट पर फोन 29 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मई 2026 07:47 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3x के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • T3x 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग से लैस है।
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Vivo T3x 5G में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले है

Vivo T3x 5G कंपनी का वह फोन है जो कम दाम में कई धांसू फीचर्स के साथ आता है। अपने समय का यह पॉपुलर फोन रहा है। फोन को वीवो ने 2024 में लॉन्च किया था और अब यह भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Vivo T3x 5G के लिए डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर मिल रहा है जिससे फोन 6 हजार तक सस्ते में पाने का मौका है। Vivo T3x 5G 6000mAh बैटरी है। आइए जानते हैं Vivo T3x 5G के डिस्काउंट ऑफर के बारे में। 

Vivo T3x 5G Discount Price Offer

Vivo T3x 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 17,499 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन 29 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये रह जाती है। यह कंपनी का सीधा डिस्काउंट है जो पूरे 5 हजार रुपये का है। लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा। 

Vivo T3x 5G को अगर Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 625 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन पर कुल मिलाकर करीबन 6 हजार रुपये तक का डिस्काउंट यहां मिल रहा है। इस तरह से फोन को एमआरपी से 6 हजार तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo T3x 5G Specifications

Vivo T3x 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2408x1080 पिक्सल है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। T3x 5G में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo T3x के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। T3x 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। T3x 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.