Vivo S17 Pro हुआ 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo S17 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने आज चीनी बाजार में Vivo S17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है।
  • Vivo S17 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo S17 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Vivo S17 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo ने आज चीनी बाजार में Vivo S17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। वीवो की इस लाइनअप में Vivo S17, Vivo S17t और Vivo S17 Pro शामिल हैं। Vivo S17 और Vivo S17t में प्रोसेसर के अलावा लगभग समान फीचर्स हैं। इन तीनों में S17 Pro सबसे महंगा फोन है जो कि ज्यादा बेहतर फीचर्स से लैस है। आइए इन Vivo S17 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo S17 Pro की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
चीनी बाजार में Vivo S17 Pro के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥3,099 (लगभग 35,983 रुपये) है, वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥3,299 (लगभग 38,465 रुपये) और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥3,499 (लगभग 40,533 रुपये) है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन Mountain Sea Green, Ice White Jade और Black कलर में उपलब्ध है। बिक्री की बात करें तो फोन 8 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Vivo S17 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo S17 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 80,000,00:1 कंट्रास्ट रेशियो, 2160Hz PWM डिमिंग लेवल और 1300 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस लेवल प्रदान करती है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 8200 SoC से लैस है। स्टोरेज के मामले में यह LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह फोन 4,600mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन की मोटाई 7.46mm और वजन 188 ग्राम है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो वीवो के इस फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766V प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX663 2x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 कैमरा दिया गया है। यह कैमरा ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीएनएसएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी 2.0 से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इस पोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.