Vivo Nex 3 के डिस्प्ले के बारे में सामने आई यह अहम जानकारी

Vivo Nex 3: वीवो नेक्स 3 डिस्प्ले को लेकर सामने आई यह अहम जानकारी, आप भी जानें यहां। इसके अलावा कंपनी Vivo Nex 3 5G स्मार्टफोन को 16 सितंबर को लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 सितंबर 2019 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex 3 में हो सकता है 6.89 इंच का डिस्प्ले
  • Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस हो सकता है वीवो नेक्स 3

Vivo Nex 3: वीवो नेक्स 3 के डिस्प्ले के बारे में सामने आई यह अहम जानकारी

Vivo Nex 3: वीवो नेक्स 3 तब से सुर्खियां बटोर रहा है जब से कंपनी ने फोन का एक टीज़र जारी कर इस बात का संकेत दिया था कि फोन में कर्व्ड वाटरफॉल डिस्प्ले है। Vivo Nex के प्रोडक्ट मैनेजर ने अब इस बात से पर्दा उठा दिया है कि Vivo Nex 3 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो क्या होगा। वीवो नेक्स के प्रोडक्ट मैनेजर ने बताया कि वीवो नेक्स 3 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 99.6 प्रतिशत है जो अभी तक लॉन्च हुए किसी भी फोन से ज्यादा है।

वीवो नेक्स के प्रोडक्ट मैनेजर, Li Xiang ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड मेथड का इस्तेमाल कर वीवो नेक्स 3 को नापा गया है और इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 99.6 प्रतिशत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि फोन के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को नापने के लिए कुछ अन्य तरीके भी हैं और उन्हें भी अप्लाई करने के बाद वीवो नेक्स 3 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो किसी भी अन्य फोन की तुलना में ज्यादा है।
Advertisement

Vivo ने कुछ समय पहले एक टीज़र जारी किया था जिससे कंपनी के आगामी फोन वीवो नेक्स 3 की झलक देखने को मिली थी। फोन में घुमावदार डिस्प्ले है, इसके अलाव फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में पतले बेजल हैं।
 

Vivo Nex 3 Specifications (लीक)

कुछ समय पहले वीवो नेक्स 3 स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। आगामी वीवो स्मार्टफोन में 6.89 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1080x2256 पिक्सल हो सकता है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज हो सकती है। स्मार्टफोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 855+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

Vivo Nex 3 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ दो अन्य कैमरा सेंसर भी दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। कंपनी Vivo Nex 3 5G को 16 सितंबर को लॉन्च करने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.