Vivo के Jovi ब्रांड का V50 Lite स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च! Geekbench पर दिखाई दिए स्पेसिफिकेशन्स

Vivo के Jovi V50 Lite 5G फोन को 11.36GB (12GB) रैम और Android 15 OS के साथ टेस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 22:08 IST
ख़ास बातें
  • V2440 मॉडल नंबर से एक Vivo के Jovi-ब्रांडेड फोन को Geekbench पर देखा गया
  • इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 753 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,934 स्कोर मिला है
  • स्मार्टफोन को 11.36GB (12GB) रैम और Android 15 OS के साथ टेस्ट किया गया

Photo Credit: Vivo

Vivo अगले साल Jovi नाम से अपना एक सब-ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें शुरुआत में तीन नए मॉडल्स शामिल किए जाएंगे। ये तीनों Jovi-ब्रांडेड फोन अपने मार्केटिंग नामों के साथ GSMA डेटाबेस पर दिखाई दे चुके हैं। इनमें से एक 'V2440' था, जिसका मार्केटिंग नाम Jovi V50 Lite होगा। अब, इस स्मार्टफोन मॉडल को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म, Geekbench पर देखा गया है। यहां स्कोर के साथ-साथ इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है।

V2440 मॉडल नंबर से एक Vivo के Jovi-ब्रांडेड फोन को Geekbench पर लिस्टेड देखा (91mobiles इंडोनेशिया द्वारा) गया है। लिस्टिंग फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स पर रोशनी डालती है। स्कोर की बात करें, तो स्मार्टफोन मॉडल को सिंगल-कोर टेस्ट में 753 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,934 स्कोर मिला है। ये स्कोर संकेत देते हैं कि फोन मिड-रेंज कैटेगरी में आ सकता है।

स्मार्टफोन को 11.36GB (12GB) रैम और Android 15 OS के साथ टेस्ट किया गया है। इसके अलावा, लिस्टिंग बताती है कि इसमें  k6835v2_64 मदरबोर्ड होगा, जिसे ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ जोड़ा जाएगा। चिपसेट में छह कोर 2.0GHz पर और दो कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए थे। सोर्स कोड सेक्शन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU का उल्लेख है। ऐसी संभावना है कि यह चिपसेट MediaTek Dimensity 6300 SoC हो सकता है।

Jovi की शुरुआती लाइनअप में Jovi V50 और Jovi Y39 5G नाम के दो अन्य हैंडसेट शामिल हो सकते हैं। अनुमान लगाया गया है कि उपरोक्त मॉडल मिड-सेगमेंट और बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट को टार्गेट करेंगे, खासकर उन बाजारों में जहां टेक्नोलॉजी को अपनाने की दर अधिक है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता अपने सब-ब्रांड के साथ युवाओं या AI और अन्य स्पेशिल एडवांस टेक्नोलॉजी को लक्षित करना चुन सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Jovi V50 Lite 5G, Jovi V50 Lite 5G, Jovi V50 Lite
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.