Samsung के 50MP कैमरा, दो डिस्प्ले वाले फ्लिप स्मार्टफोन पर 53 हजार का बंपर डिस्काउंट

Samsung के बीते साल लॉन्च हुए फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 6 5G पर जबरदस्त डील आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 08:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 6 5G में 6.7 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 6 5G में 3.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 6 5G में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G में 4,000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Samsung

Samsung के बीते साल लॉन्च हुए फ्लिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 6 5G पर जबरदस्त डील आई है। अगर आप कम बजट में नया फ्लिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो विजय सेल्स आपको डिस्काउंट के साथ यह मौका दे रहा है। जी हां विजय सेल्स पर Galaxy Z Flip 6 5G भारी कीमत में कटौती के साथ लिस्ट है और ऑफर को शानदार बनाने के लिए बैंक डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है। यहां हम आपको Galaxy Z Flip 6 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G Price & Offers

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि जुलाई, 2024 में यह 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 3,500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 56,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत के हिसाब से 41,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक स्टोर डिस्प्ले यूनिट है जो कि बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G Features, Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G में 3.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x748 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी है। वहीं दूसरी 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1Hz और 120Hz के बीच है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 6.1.1 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Flip6 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से लैस है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.