OnePlus 10 Pro के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराने वाले यूजर्स को मिलेगा 12000 रुपये का गिफ्ट पैक!

OnePlus 10 Pro में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर होगा। फोन में LTPO 2.0 डिस्प्ले दिया जाएगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 15:15 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro की प्री-सेल चीन में 4 जनवरी को रात 10 बजे शुरू होगी
  • रजिस्‍ट्रेशन करने वाले यूजर्स को 1000 युआन के गिफ्ट पैक मिल सकते हैं
  • फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है

स्मार्टफोन में 6.7 इंच QHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

जैसे-जैसे गैजेट्स की दुनिया साल 2022 की ओर बढ़ रही है, तमाम कंपनियों के अपकमिंग प्रोडक्‍ट्स की लॉन्‍च डेट का खुलासा हो रहा है। अब वनप्‍लस 4 जनवरी 2022 को OnePlus 10 सीरीज के फ्लैगशिप फोन OnePlus 10 Pro को अनवील करने जा रही है। चीनी प्‍लेटफॉर्म Weibo पर शेयर किए गए एक ऑफ‍िशियल पोस्ट के अनुसार, OnePlus 10 Pro की बुकिंग चीन में शुरू हो गई है। इसका मतलब है कि यह फ्लैगशिप डिवाइस बहुत जल्‍द ग्‍लोबल मार्केट्स में भी दस्‍तक दे सकती है। OnePlus 10 Pro की प्री-सेल चीन में 4 जनवरी को रात 10 बजे शुरू होगी। बुकिंग पूरी तरह से फ्री ऑफ कॉस्‍ट है। वनप्‍लस ने कहा है कि रजिस्‍ट्रेशन करने वाले यूजर्स को 1000 युआन या लगभग 157 डॉलर कीमत के गिफ्ट पैक भी मिल सकते हैं। 

इससे पहले, ओपो (OPPO) के चीफ प्रोडक्‍ट ऑफ‍िसर और वनप्‍लस के CEO पीट लाउ ने घोषणा की थी कि OnePlus 10 Pro जनवरी 2022 में लाइव होगा। पहले आई अफवाहों में इस फोन के 5 जनवरी को लॉन्‍च होने की बात कही गई थी। पर अब 4 जनवरी की तारीख कन्‍फर्म हो गई है। फोन के वनिला मॉडल लॉन्च के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि प्रो वैरिएंट के कुछ समय बाद इसे अनवील किया जाएगा। 

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस ने कन्‍फर्म किया है कि OnePlus 10 Pro में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर होगा। फोन में LTPO 2.0 डिस्प्ले दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 6.7 इंच QHD+  (1440x3216 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB इंटरनल UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। 

OnePlus 10 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। तीसरे लेंस के तौर पर 8 मेगापक्सिल का लेंस होगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। वनप्लस 10 प्रो फोन की कीमत $1,069 (लगभग 80,200 रुपये) होगी। हालांकि, फोन की असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के वक्त साफ हो जाएगी।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.