फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक

URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च किया है। इसमें 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 10,000mAh बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2026 14:10 IST
ख़ास बातें
  • URBN Slate में Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • पावर बैंक में 10,000mAh बैटरी और 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है
  • URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है

URBN Slate Qi2 MagTag Power Bank का प्राइस 2,499 रुपये है

Photo Credit: URBN

URBN ने भारत में अपना नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh कैपेसिटी वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक मौजूदा 7.5W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर्स के मुकाबले 2 गुना तेज चार्जिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और स्मार्ट LED डिस्प्ले भी मिलता है।

URBN Slate Qi2 MagTag Power Bank को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह Black, Grey और Blue कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक इसे Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है।

URBN Slate में Qi2 सर्टिफाइड 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S26 Ultra और Nothing Phone (3) जैसे Android स्मार्टफोन्स के लिए भी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

पावर बैंक में 10,000mAh बैटरी है। वहीं USB Type-C पोर्ट के जरिए 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। URBN का कहना है कि यह फीचर उन यूजर्स के लिए काम का होगा, जो केबल चार्जिंग के जरिए ज्यादा तेज स्पीड चाहते हैं।

URBN Slate में स्मार्ट LED डिस्प्ले भी है, जो बैटरी प्रतिशत की सटीक जानकारी दिखाता है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को बार-बार ब्लिंकिंग इंडिकेटर लाइट्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Advertisement

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो पावर बैंक BIS सर्टिफाइड बैटरी और मल्टी-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन के साथ आता है। URBN ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि इसमें ओवरवोल्टेज, ओवरकरंट, ओवरचार्ज और शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा डिवाइस में ओवरहीटिंग डिटेक्शन सिस्टम भी मिलता है।

URBN Slate में मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन है, जो कम्पैटिबल स्मार्टफोन्स के साथ अटैच हो जाता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन कथित तौर पर ट्रैवल और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.