Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!

Realme, Infinix, Tecno जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जून 2026 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 20 भारत में कल, यानी 8 जून को लॉन्च होगा।
  • Realme P4R 5G भारत में 10 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
  • Tecno Pova 8 भारत में 11 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है।

Infinix Smart 20 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Infinix

जून का दूसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है जो भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते में कई स्मार्टफोन्स का लॉन्च मार्केट के अंदर देखने को मिलेगा। इनमें Realme, Infinix, Tecno जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने वाले हैं। ये स्मार्टफोन बजट रेंज के अंदर आने वाले हैं जिनमें अफॉर्डेबल प्राइस पॉइंट के अंदर धांसू फीचर्स देने का वादा कंपनियां कर रही हैं। आइए जानते हैं 8 जून से 15 जून 2026 के बीच भारत में लॉन्च होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में सबकुछ। 

Infinix Smart 20 
Infinix Smart 20 भारत में कल, यानी 8 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। फोन को लॉन्च के बाद से ही प्री-ऑर्डर भी किया जा सकेगा। Infinix Smart 20 की कीमत का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है। फोन की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होगी। फोन को कंपनी Cloudline Blue, Polaris Titanium, Shadow Black, और Sunlike Orange रंगों में पेश करने जा रही है। इसे अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा।

Infinix Smart 20 Specifications
Infinix Smart 20 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन बेहद स्लिम है और मोटाई केवल 7.7mm की है। फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट लगा है। कंपनी ने इसके साथ 4GB रैम, और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की पेअरिंग की है। फोन में 5,200mAh की बैटरी होगी। साथ में 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 5W रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 39 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। फोन में एक खास फीचर भी होगा जो कि Ultra Link के नाम से है। फीचर की मदद से 1 किलोमीटर के भीतर Infinix स्मार्टफोन्स के बीच वायरलैस कम्युनिकेशन हो सकेगा। 

Realme P4R 5G 
Realme P4R 5G भारत में 10 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन को कंपनी Flipkart पर पेश करने जा रही है। यह खरीद के लिए Realme की अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। फोन को Lavender Glare, Silver Glare, और Titanium Glare कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 

Realme P4R 5G Specifications
Realme P4R 5G का हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 8000mAh की है। कंपनी का दावा है कि यह तीन दिन तक बैकअप दे सकती है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। 

फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा होगा। साथ में सेकेंडरी सेंसर भी मिलने वाला है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर रन करेगा। ड्यूरेबिलिटी देखें तो इसमें मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन MIL-STD 810H मिलता है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग भी दी गई है। 

Tecno Pova 8 
Tecno Pova 8 भारत में 11 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है। हालांकि विभिन्न सर्टिफिकेशंस में इसके स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं जिनकी अधिकारिक पुष्टि लॉन्च के दिन हो जाएगी। फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट बताया गया है जिसके साथ में 6GB रैम की पेअरिंग होगी। फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है। इसके अलावा 3G, 4G, और 5G की कनेक्टिविटी बताई गई है। यह Bluetooth, NFC, Wi-Fi जैसे फीचर्स से लैस होगा। 

Say hello to peak design.

POVA 8. Arriving 11 June, 12PM.#POVA | #POVA8 pic.twitter.com/SQiC8inYFz

— POVA Mobile India (@pova_mobile) June 5, 2026

Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 का लॉन्च बहुत नजदीक है। यह फोन भारतीय मार्केट में 16 जून को दस्तक देने वाला है। फोन में दमदार MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने वाला है। जिसके साथ में कंपनी 24GB तक रैम देने वाली है। इसमें 12GB फिजिकल रैम, और 12GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलने वाला है। फोन में धांसू परफॉर्मेंस और स्पीड होने का दावा कंपनी ने किया है। जिसके लिए कहा है कि यह सबसे फास्ट रेडमी डिवाइस होने वाला है। इस तरह के दावों ने फोन के लिए फैंस के मन में उत्सुकता बढ़ा दी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.