Upcoming Smartphones June 2024: OnePlus Ace 3 Pro, Nord CE 4 Lite, Vivo T3 Lite 5G जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च

OnePlus Nord CE 4 Lite एक और पॉपुलर स्मार्टफोन है जो इस हफ्ते लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जून 2024 17:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro, Vivo T3 Lite 5G भी होंगे इस हफ्ते लॉन्च।
  • OnePlus Ace 3 Pro 27 जून को शाम 7 बजे चीन में लॉन्च होने जा रहा है।
  • Vivo T3 Lite 5G भारत में 27 जून को लॉन्च होने जा रहा है।

OnePlus का चर्चित स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 Pro 27 जून को होगा लॉन्च

Photo Credit: OnePlus

स्मार्टफोन मार्केट के लिए आने वाला हफ्ता बहुत हलचल से भरा हुआ होगा। अगले हफ्ते कई नए फोन लॉन्च होने जा रहे हैं जिनका मार्केट में पहले से ही काफी हाईप है। OnePlus Ace 3 Pro, Vivo T3 Lite 5G जैसे स्मार्टफोन्स इस हफ्ते लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट। 

OnePlus Ace 3 Pro
OnePlus का चर्चित स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 Pro 27 जून को शाम 7 बजे चीन में लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 6.78 इंच कर्व्ड एज BOE S1 डिस्प्ले होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्मार्टफोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। 

फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बैटरी से लैस होगा। इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-800 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा
Advertisement

Vivo T3 Lite 5G 
Vivo T3 Lite 5G भारत में 27 जून को लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन इस सीरीज में तीसरा एडिशन होगा। यह कंपनी का सबसे अफॉर्डेबल 5जी स्मार्टफोन बनकर मार्केट में आ सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
Advertisement

OnePlus Nord CE 4 Lite 
OnePlus Nord CE 4 Lite एक और पॉपुलर स्मार्टफोन है जो इस हफ्ते लॉन्च होगा। यह 24 जून को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। यह Oppo K12x का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसमें Snapdragon 695 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 6.67 इंच साइज के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। फोन में 5500 एमएएच की बैटरी और 80 वाट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। 
Advertisement

Motorola Razr 50 
Motorola Razr 50 सीरीज ग्लोबल मार्केट में 25 जून को लॉन्च होने जा रही है। इसमें Razr 50, Razr 50 Ultra मॉडल्स होंगे। साथ में Moto S50 Neo भी इसमें लॉन्च होगा। अल्ट्रा मॉडल में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा होगा। Razr 50 में Dimesnity 7300X SoC दिया जा सकता है। Moto S50 Neo में 6.6 इंच OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिपसेट और 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन 5,000mAh बैटरी और 33 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.