Unihertz Jelly Max का सबसे छोटा 5G फोन होगा 12GB रैम, Dimensity 7300 चिप से लैस!

Jelly Max सबसे छोटा 5जी स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 08:08 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • साथ में 12 जीबी तक रैम भी देखने को मिल सकती है।
  • फोन 4000mAh बैटरी से लैस हो सकता है।

Unihertz Jelly Max में कंपनी धांसू फीचर्स दे सकती है।

Photo Credit: Unihertz

Unihertz की ओर से जल्द ही एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया जाने वाला है जिसे कंपनी ने अब तक का सबसे छोटा 5जी स्मार्टफोन कहा है। कंपनी ने इस फोन को टीज भी कर दिया है। साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। रोचक बात यह है कि छोटा फोन होने के बावजूद भी इसमें एक दमदार प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम भी देखने को मिल सकती है। 
Unihertz Jelly Max में कंपनी धांसू फीचर्स दे सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ 12 जीबी LPDDR5 RAM रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह Jelly Star का सक्सेसर होगा और पुराने मॉडल से स्पेसिफिकेशंस के मामले में कई अपग्रेड्स के साथ आ सकता है। कंपनी ने हालांकि, अभी तक इसके स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं किया है। 

Jelly Max की बैटरी लाइफ के बारे में कहा गया है कि फोन 4000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। एक छोटे फोन के लिए यह बैटरी काफी लम्बा बैकअप दे सकती है। इतना ही नहीं, इसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग फीचर भी देखने को मिल सकता है। फास्ट चार्जिंग क्षमता की बात करें तो यह फोन 90 प्रतिशत तक केवल 20 मिनट में चार्ज हो सकेगा। साइज में यह फोन iPhone 13 Mini से भी छोटा हो सकता है। 

Jelly Star इसके पहले लॉन्च किया गया था जिसमें कंपनी ने 3 इंच का डिस्प्ले दिया था। Jelly Max में तुलनात्मक रूप से बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है जो इसे डेली यूज में ज्यादा उपयोगी बना सकता है। Jelly Max फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन Unihertz की ओर से जल्द ही एक किकस्टार्टर कैम्पेन शुरू किए जाने की खबर है। कंपनी मार्केट में फोन को क्राउड फंडिंग कैम्पेन के माध्यम से पेश कर सकती है। बहरहाल, फोन के अन्य डिटेल्स के लिए थोड़ा इंतजार अभी करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  2. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  4. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  5. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  6. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  7. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  8. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  9. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.