6150mAh बैटरी, 48MP कैमरा के साथ Umidigi Bison 2, Bison 2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Bison 2 फोन 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। जबकि, Bison 2 Pro में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 8GB रैम मिलती है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 18 जून 2022 12:10 IST
ख़ास बातें
  • Bison 2 फोन 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
  • Bison 2 Pro में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 8GB रैम मिलती है।
  • इनके रियर डिजाइन में थोड़ा अंतर दिया गया है।

Umidigi Bison 2 की कीमत $326.9 (लगभग 25,500 रुपये) है

Umidigi Bison 2 सीरीज को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज में MediaTek Helio P90 SoC दिया गया है और 6,150mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी ने इसमें Bison 2 और Bison 2 Pro मॉडल लॉन्च किए हैं। दोनों में अंतर केवल इनकी इंटरनल स्टोरेज का है। फोन में 6.5 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। 
 

Umidigi Bison 2, Bison 2 Pro price, availability

Umidigi Bison 2 की कीमत $326.9 (लगभग 25,500 रुपये) है जबकि  Bison 2 Pro $384.6 ( लगभग30,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। ये दोनों रग्ड स्मार्टफोन हैं और इन्हें AliExpress वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसमें केवल ब्लैक कलर उपलब्ध है। 
Advertisement
 

Umidigi Bison 2, Bison 2 Pro specifications

Bison 2 फोन 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। जबकि, Bison 2 Pro में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 8GB रैम मिलती है। इनके रियर डिजाइन में थोड़ा अंतर दिया गया है। Pro मॉडल में मैटेलिक फिनिश के साथ बैक पैनल के बीच में ब्रांडिंग मिलती है और Bison 2 में यह ब्रैंडिंग रियर पैनल के बॉटम लेफ्ट में मिलती है। दोनों फोन में फुल एचडी प्लस (2,400x1,080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन, 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो और कैपेसिटिव मल्टी-टच के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

दोनों स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल (f/2.2) प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल (f/2.4) मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। रियर कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फ्रंट में 24 मेगापिक्सल (f/2.0) सेल्फी कैमरा है, जिसमें 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Advertisement

सीरीज में MediaTek Helio P90 SoC और PowerVR GM 9446 GPU मिलता है। स्मार्टफोन्स में 6,150mAh बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ मिलती है। कनेक्टिविटी में USB Type-C port, Bluetooth 5.0, Bluetooth HID, 4G, 3.5mm ऑडियो जैक और OTG सपोर्ट मिलता है। रग्ड स्मार्टफोन होने के चलते इनमें वॉटर, डस्ट और शॉक रसिस्टेंस के लिए रेटिंग दी गई है। Android 12 पर चलने वाली इस सीरीज में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और फेस अनलॉक भी है। बॉक्स में स्क्रीन प्रोटेक्टर भी मिलता है और यूएसबी टाइप सी केबल के साथ पावर एडेप्टर भी दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी90

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी90

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6,150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.