एंटी-बैक्टिरियल कोटिंग व हाई-एंड स्पीकर के साथ Ulefone Armor 12 Dual 5G फोन लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन्स

Ulefone Armor 12 Dual 5G फोन को AliExpress के जरिए खरीदा जा सकता है। फोन की प्री-बुकिंग 23 अगस्त से शुरू होगी। कंपनी ने फोन के लिए एक Giveaway का भी आयोजन किया है, जिसमें हिस्सा लेने वाले ग्राहकों को फ्री गिफ्ट दिए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप कहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 अगस्त 2021 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Ulefone Armor 12 Dual 5G में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • यूलेफोन अरमोर 12 में मिलेगा हाई-एंड स्पीकर
  • फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
Ulefone Armor 12 Dual 5G को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि एंटी-बैक्टिरियल कोटिंग के साथ आता है। इस फोन में डुअल 5जी हाइपरफास्ट नेटवर्क सपोर्ट भी मौजूद है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। साथ ही फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बता दें, पिछले ही दिनों कंपनी ने Ulefone Power Armor 13 फोन से पर्दा उठाया था, जो कि 13,200mAh की धमाकेदार बैटरी से लैस था। वहीं, इस फोन की खासियत Dual-HiFi स्पीकर और एंटीबैक्टिरियल कोटिंग है।

Ulefone Armor 12 Dual 5G फोन को AliExpress के जरिए खरीदा जा सकता है। फोन की प्री-बुकिंग 23 अगस्त से शुरू होगी। कंपनी ने फोन के लिए एक Giveaway का भी आयोजन किया है, जिसमें हिस्सा लेने वाले ग्राहकों को फ्री गिफ्ट दिए जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप कहां क्लिक करें।
Advertisement
 

Ulefone Armor 12 Dual 5G specification

Ulefone Armor 12 Dual 5G फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.52 इंच फुल-एचडी+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

फोन में 5180mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी और NFC सपोर्ट मौजूद है। यह फोन हाई-एंड स्पीकर से लैस है, जिसेक साथ 7 मैग्नेट साउंड यूनिट और 106dB साउंड लाउडनेस मिलता है। प्रीमियम साउंड के अलावा, यह फोन एंटी-बैक्टिरियल कोटिंग के साथ आता है, जो कि आपको हानिकारक बैक्टिरिया इंफेक्शन से दूर रखता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.