Oppo Reno सीरीज़ का तीसरा फोन सबसे पहले भारत में हो सकता है लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो अपनी लेटेस्ट Oppo Reno Series का तीसरा मॉडल अन्य किसी मार्केट से पहले भारत में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2019 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 10x Zoom और Oppo Reno हो चुके हैं भारत में लॉन्च
  • ओप्पो रेनो सीरीज़ के तीसरे मॉडल को लेकर आई जानकारी
  • ओप्पो रेनो सीरीज़ के तीसरे मॉडल की कीमत हो सकती है 40,000 रुपये के आसपास

Oppo Reno सीरीज़ का तीसरा फोन सबसे पहले भारत में हो सकता है लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो अपनी लेटेस्ट Oppo Reno Series का तीसरा मॉडल अन्य किसी मार्केट से पहले भारत में लॉन्च कर सकती है। याद करा दें कि ओप्पो ने इस साल मई में भारतीय मार्केट में Oppo Reno 10x Zoom और Oppo Reno स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। आईएएनएस के अनुसार, ओप्पो रेनो सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

आईएएनएस ने इंडस्ट्री के सूत्रों का हवाला देता हुआ बताया कि नए ओप्पो रेनो फोन को दिवाली 2019 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो ब्रांड के इस नए हैंडसेट की कीमत 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है। जैसा कि हमने बताया कि ओप्पो रेनो 10x ज़ूम और ओप्पो रेनो को भारत में मई में लॉन्च किया गया था। ओप्पो रेनो 10x ज़ूम की सबसे बड़ा खासियत हैंडसेट में 10x लॉसलेस हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम है। दोनों ही स्मार्टफोन में एक चीज जो समान है वह है साइड-स्विंग सेल्फी कैमरा।
Advertisement
 

Oppo Reno 10x Zoom, Oppo Reno की भारत में कीमत

ओप्पो रेनो 10x ज़ूम एडिशन की भारत में शुरुआती कीमत 39,990 रुपये है, इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। इसके 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपये है। फोन के दो कलर वेरिएंट हैं- जेट ब्लैक और ओसियन ग्रीन। वहीं, दूसरी ओर भारतीय मार्केट में ओप्पो रेनो की कीमत 32,990 रुपये है। इस दाम में 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा।
 

Oppo Reno के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो रेनो और ओप्पो रेनो 10X ज़ूम एडिशन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलते हैं। ओप्पो रेनो में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ पैनोरमिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 93.1 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और सिक्स्थ जेनरेशन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। ओप्पो रेनो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल के साथ 8 जीबी रैम है।

फोटो और वीडियो के लिए ओप्पो रेनो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें आइकॉनिक साइड-स्विंग सेल्फी कैमरा मॉड्यूल भी है। इसमें एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को जगह मिली है। सेल्फी कैमरा पांच पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है और सेल्फी पोर्ट्रेट को बेहतर बनाने के लिए एआई को इस्तेमाल में लाता है।
Advertisement

ओप्पो रेनो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Advertisement
 

Oppo Reno 10x Zoom Edition के स्पेसिफिकेशन

अब बात ओप्पो रेनो 10X ज़ूम एडिशन की। इसमें 6.6 इंच का पनोरमिक एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो ओप्पो रेनो 10x ज़ूम एडिशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। एक एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर को जगह मिली है। इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस टॉप पर है। साथ में सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। हैंडसेट नॉयज़ रिडक्शन, एचडीआर सपोर्ट और एआई आधारित नाइट पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है।
Advertisement

सेल्फी के लिए फोन में साइड स्विंग कैमरा मॉड्यूल है। यह मात्र 0.8 सेकेंड में खुलता है। इसे 200,000 बार टेस्ट किया गया है। फोन में पांच पोर्ट्रेट मोड हैं। ओप्पो रेनो 10x ज़ूम एडिशन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, डुअल जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन की बैटरी 4,065 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Reno 10x Zoom, Oppo Reno

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.