Tecno का सस्ता फोन Spark Go 1 भारत में 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Rs 7,299 में लॉन्च

Tecno Spark Go 1 फोन में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 09:36 IST
ख़ास बातें
  • प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T615 चिपसेट दिया गया है
  • धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए फोन को IP54 रेटिंग दी गई है
  • फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है

Tecno Spark Go 1 फोन में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark Go 1 को कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। अब यह फोन भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। Tecno का यह फोन अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक फीचर्स ऑफर करता है। फोन में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 4 जीबी रैम दी गई है जिसे एक्सपेंड करके 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। नए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है। आइए जानते हैं भारत में इस फोन को किस प्राइस में उतारा गया है। 
 

Tecno Spark Go 1 price in India, availability

Tecno Spark Go 1 को कंपनी ने भारत में 7,299 रुपये में लॉन्च किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। फोन को Startrail Black, Lime Green और Glittery White कलर में पेश किया गया है। फोन की सेल 3 सितंबर से शुरू होगी। 
Advertisement
 

Tecno Spark Go 1 specifications

Tecno Spark Go 1 में 6.67 इंच का HD+ रिजॉल्यूशन वाला IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Apple के iPhone की तर्ज पर इसमें कंपनी ने डिस्प्ले में Dynamic Port दिया है। इसमें कई तरह के नोटिफिकेशंस, चार्जिंग स्टेटस आदि को देखा जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T615 चिपसेट दिया गया है। फोन में 4GB मिलती है जिसे 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB तक ऑनबोर्ड स्पेस का ऑप्शन मिल जाता है। 

फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट पैनल में मौजूद है। यह डिवाइस 5000mAh बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। चार्जिंग के लिए यह Type-C को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो कि पावर बटन पर मौजूद है। कंपनी का दावा है कि फोन को गीले और चिकने हाथों से भी ऑपरेट किया जा सकता है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए फोन को IP54 रेटिंग दी गई है। अन्य फीचर्स में इन्फ्रारेड सेंसर भी मौजूद है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी615

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14 GO

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.