50MP कैमरा, Helio G85 के साथ Tecno Spark 8P जल्द देगा दस्तक, जानें क्या है खास

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है, लेकिन भारतीय वेरिएंट कूल 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2022 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Tecno ने ट्वीट के जरिए कंफर्म किया कि वह भारत में Spark 8P लॉन्च करेगी।
  • Tecno Spark 8P जल्द Helio G85 के साथ दस्तक देगा।
  • टीजर के मुताबिक भारतीय वर्जन एक Helio G85 चिपसेट पर बेस्ड होगा।

Tecno Spark 8P में Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है।

Photo Credit: Twitter/Tecno

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने एक ट्वीट के जरिए कंफर्म किया है कि वह जल्द ही भारत में Spark 8P लॉन्च करेगी। Tecno Spark 8P को पहली बार बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह दमदार स्पेसिफिकेशंस से लैस है। वहीं सस्ती कीमत को बनाए रखते हुए Tecno अपने किफायती फोन के लिए जाना जाता है।

कंपनी के टीजर ने डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया है। साफतौर पर यह पता चलता है कि फोन बीते पिछले साल लॉन्च किए गए मॉडल जैसा ही होगा। टीजर की एक सीरीज से साफ होता है कि फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 4GB RAM के साथ-साथ 3GB वर्चुअल RAM होगी जो कि उपलब्ध RAM को 7GB तक बढ़ा देगी
Advertisement

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Spark 8P में एक फुल HD + रेजॉल्यूशन के साथ 6.6-इंच की एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है जो कि 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। सेल्फी कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा ओपनिंग हाउस के साथ एक पंच-होल डिजाइन से लैस है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो टेक्नो स्पार्क 8P में MediaTek Helio G70  चिपसेट दिया गया है। टीजर के मुताबिक भारतीय वर्जन एक Helio G85 चिपसेट पर बेस्ड होगा। G85 वही चिप है जिसका इस्तेमाल Pova 2, Spark 8 Pro और कई अन्य स्मार्टफोन्स में किया गया है जिन्हें अच्छे रिव्यू मिले हैं।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है, लेकिन भारतीय वेरिएंट कूल 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो बीते साल आया मॉडल आउट ऑफ द बॉक्स Android 11 पर चलता है लेकिन अभी वाले की कोई जानकारी नहीं आई है कि यह वर्जन Android 12 पर चलेगा या नहीं। ऐसी उम्मीद है कि टेक्नो जल्द ही लॉन्च प्रोग्राम को शुरू करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno, Tecno Spark 8P, Tecno Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.