48MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Tecno Spark 8 Pro लॉन्च, जानें कीमत...

Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन की कीमत बांग्लादेश में BDT 16,990 (लगभग 14,700) रुपये है, जिसमें आपको फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होता है। फोन को कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • टेक्नो स्पार्क 8 प्रो में 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • टेक्नो स्पार्क 8 प्रो वनीला Tecno Spark 8 का अपग्रेड वर्ज़न है
Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन को बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Tecno फोन दो कलर ऑप्शन के साथ आता है। साथ में यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टेक्नो स्पार्क 8 प्रो वनीला Tecno Spark 8 का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसे इस साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।
 

Tecno Spark 8 Pro price, availability

Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन की कीमत बांग्लादेश में BDT 16,990 (लगभग 14,700) रुपये है, जिसमें आपको फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होता है। फोन को कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो है Interstellar Black और Komodo Island। Tecno Spark 8 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 7,999 रुपये है, जिसमें आपको फोन का 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

Tecno ने फिलहाल टेक्नो स्पार्क 8 प्रो की भारतीय उपलब्धता के बारे में किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।  
 

Tecno Spark 8 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) टेक्नो स्पार्क 8 प्रो स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित HiOS v7.6 पर काम करता है। इसमें 6.8-इंच फुल एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) Dot Notch डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम दिया गया है। वहीं, स्टोरेज 64 जीबी eMMC 5.1 है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और AI लेंस शामिल है। कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट मोड 2.0 और ब्यूटी 4.0 शामिल हैं। कैमरा सेटअप को डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ पेयर किया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, ओटीजी, वाई-फाई, यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। साथ ही फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Advertisement

टेक्नो स्पार्क 8 प्रो फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 169x76.8x8.77mm है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.