Tecno ने भारत में Tecno Spark 20C का टीजर किया जारी, जानें सबकुछ

Tecno Spark 20C में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 फरवरी 2024 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 20C में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Spark 20C में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Tecno Spark 20C में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Tecno Spark 20C में 50MP कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Tecno

Tecno भारत में Tecno Spark 20C स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आखिरकार, Tecno ने आधिकारिक तौर पर देश में फोन के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। यहां हम आपको Tecno Spark 20C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
आज कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से भारत में Tecno Spark 20C स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दी है। जबकि टीजर को देखते हुए फोन के कैमरा लेआउट, वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन का पता चलता है। इस हफ्ते की शुरुआत में स्मार्टफोन की एक रियल-लाइफ फोटो सामने आई थी, जिसमें फोन को एक विपरीत गोल्ड-टोन वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ टेक्सचर वाले ग्रीन बैक पैनल में नजर आया था। इसके अलावा लॉन्च के दौरान अन्य कलर ऑप्शन की भी उम्मीद कर सकते हैं। Tecno Spark 20C को बीते साल नवंबर में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था। लेकिन यह साफ नहीं है कि भारतीय रिलीज ग्लोबल मॉडल के स्पेसिफिकेशंस से लैस होगी। 


Tecno Spark 20C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Tecno Spark 20C में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB और 8GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में AI लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीएस, वाईफाई, ब्लूटूथ, एफएम और ओटीजी शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। डिवाइस में नोटिफिकेशन के लिए सेल्फ-डेवलप डायनेमिक पोर्ट की भी है। खास बात यह है कि स्मार्टफोन में ऑडियो के लिए ड्यूल स्पीकर सेटअप है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.