108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ इस दिन लॉन्‍च होगा TECNO SPARK 20 Pro 5G

TECNO SPARK 20 Pro 5G में 6.78 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2460×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 17:41 IST
ख़ास बातें
  • TECNO SPARK 20 Pro 5G में 6.78 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले है।
  • TECNO SPARK 20 Pro 5G में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
  • TECNO SPARK 20 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Spark 20 Pro 5G में 108MP कैमरा है।

Photo Credit: TECNO

TECNO जल्द ही भारत में TECNO SPARK सीरीज को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले TECNO ने TECNO Spark 20 Pro 5G को टीज करना शुरू कर दिया है। हाल ही में आए टीजर में आगामी स्मार्टफोन का 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिखाया गया है। यहां हम आपको TECNO Spark 20 Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

TECNO Spark 20 Pro 5G बीते महीने ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। इसलिए यह पता है कि इसमें 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6080 5G प्रोसेसर, ड्यूल स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस होगा। Spark 20 Pro 5G में लैम कर्व कैमरा आइलैंड डिजाइन होगा, जो स्टार्टरेल ब्लैक, ग्लॉसी व्हाइट और नियॉन ग्रीन कलर्स में आएगा। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी। TECNO SPARK 20 Pro 5G की बिक्री जुलाई में लॉन्च होने के बाद ई-कॉमर्स साइट Amazon पर शुरू होगी।


TECNO SPARK 20 Pro 5G Specifications


TECNO SPARK 20 Pro 5G में 6.78 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2460×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और 580 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6080 6nm प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB रैम (8GB वर्चुअल रैम) और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। धूल और छींटों से बचाव के लिए यह फोन IP53 रेटेड है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.75 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm ऑडियो जैक, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 168.51 मिमी, चौड़ाई 76.21 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 200 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  2. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  4. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  8. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  9. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.