Tecno Pova 6 Pro 5G होगा 12GB RAM, एंड्रॉइड 14 के साथ लॉन्च, यहां आया नजर

Tecno Pova 6 Pro 5G में 12GB RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 6 Pro 5G में 12GB RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।
  • Tecno Pova 6 Pro 5G एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड यूआई के साथ आएगा।
  • Tecno Pova 6 Pro 5G फोन 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

Tecno Pova 5 Pro 5G में 6.78 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova 6 Pro 5G को इस महीने के आखिर में पेश किया जाएगा। आगामी फोन Tecno Pova 5 Pro 5G का अपग्रेड होगा। कंपनी ने पहले स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा की थी लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, आगामी स्मार्टफोन को अब कथित तौर पर सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। ऐसी ही एक लिस्टिंग में डिजाइन, रैम, स्टोरेज और चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Tecno Pova 6 Pro 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

MySmartPrice की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Tecno Pova 6 Pro 5G को FCC डाटाबेस पर मॉडल नंबर TECNO-LI9 के साथ देखा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी मॉडल नंबर वाला फोन पहले Google Play कंसोल पर नजर आया था। FCC लिस्टिंग में नजर आए डिजाइन से पता चला है कि स्मार्टफोन एक एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ ड्यूल रियर कैमरा यूनिट से लैस हो सकता है, जो बैक पैनल के टॉप में बाए कॉर्नर पर एक बड़े, ट्रेपेजॉइड कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखा गया है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन स्मार्टफोन के दाईं ओर कॉर्नर पर नजर आते हैं।

लिस्टिंग से यह भी साफ होता है कि Tecno Pova 6 Pro 5G में 12GB RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। यह 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। Google Play कंसोल लिस्टिंग से पता चला था कि फोन एक ऑक्टा-कोर चिपसेट पर बेस्ड होगा जिसमें 2.2GHz पर दो Cortex-A76 कोर और 2.0GHz पर 6 Cortex-A55 कोर होंगे जो माली G57 GPU के साथ आएंगे। हालांकि SoC का खुलासा नहीं हुआ था, लेकिन कोर क्लस्टर और फ्रीक्वेंसी से पता चला है कि यह MediaTek Dimensity 6100+ हो सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड यूआई के साथ आएगा।

इससे पहले Tecno ने घोषणा की थी कि Pova 6 Pro 5G को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में पेश किया जाएगा जो 26 फरवरी से 29 फरवरी के बीच बार्सिलोना में आयोजित होगा। कंपनी ने यह भी साफ किया कि आगामी स्मार्टफोन ब्रांड का पहला मॉडल होगा जो कि डॉल्बी एटमॉस स्पेटिएल साउंड के लिए सपोर्ट प्रदान करेगा।
Advertisement

Tecno Pova 5 Pro 5G को भारत में अगस्त 2023 में लॉन्च किया गया था। Tecno Pova 5 Pro 5G में 6.78 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6080 SoC दिया गया है। यह फोन 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है। यह एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड HiOS 13.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स काम करता है। 
Advertisement

Tecno Pova 5 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी AI-सपोर्ट वाला कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। लॉन्च के दौरान डार्क इल्यूजन और सिल्वर फैंटेसी शेड्स में पेश किए गए मॉडल के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.