Tecno Pop X 5G में मिलेगी 6GB रैम, 6500mAh बैटरी, Amazon पर लॉन्च कंफर्म, जानें सबकुछ

यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस बताया गया है। इसमें IP64 Pro प्रोटेक्शन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2026 09:03 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop X 5G में 6500mAh की बैटरी होगी।
  • इसमें IP64 Pro प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन होगा।

Tecno Pop X 5G के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है।

Photo Credit: Amazon

Tecno Pop X 5G का लॉन्च अब बेहद नजदीक आ चुका है। कंपनी का सस्ता 5G फोन 20 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। यह फोन कथित रूप से सस्ती कीमत में धांसू फीचर्स के साथ आ सकता है। फोन में 6GB रैम बताई गई है। इसमें 6500mAh की बैटरी होगी। फोन में कंपनी ने धांसू बिल्ड क्वालिटी दी है और यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस बताया गया है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

Tecno Pop X 5G Launch Date

Tecno Pop X 5G को कंपनी 20 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन को Amazon पर लॉन्च के लिए टीज कर दिया है। इसी के साथ एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट पर फोन के मेन स्पेसिकेशंस सामने आ गए हैं। 

Tecno Pop X 5G Specifications

Tecno Pop X 5G के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च से पहले हो गया है। भारतीय मार्केट में यह फोन सस्ते 5G स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। फोन में 6GB की रैम होगी। एक अन्य वेरिएंट 4GB रैम के साथ भी आ सकता है। यह एरोस्पेस ग्रेड सीरीज के एल्युमिनियम कैमरा डेको डिवाइस के रूप में आएगा। फोन को कंपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ टीज किया है। इसमें IP64 Pro प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन होगा। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी बताई गई है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। 

फोन में कंपनी ने हॉराइजन शेप कैमरा मॉड्यूल दिया है। हालांकि कैमरा के कंफिग्रेशन का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। फोन को कंपनी ब्लू और ग्रीन कलर्स में लॉन्च करेगी। कंपनी के अनुसार, फोन में USRP 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके कारण यह 8 गुना तक बेहतर नेटवर्क स्पीड को सपोर्ट करेगा। फोन की प्राइसिंग के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। फोन बजट सेग्मेंट में नया कंपीटिशन पैदा कर सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.