3020mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ सस्ता स्मार्टफोन Tecno Pop 5S लॉन्च, जानें कीमत

टेक्नो पॉप 5एस की बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो इसमें 3,020mAh की बैटरी है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop 5S में 5.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • टेक्नो के इस फोन में 3,020mAh की बैटरी है।
  • फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

टेक्नो के इस लो बजट फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है।

Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pop 5S पेश किया है। यह एक लो-बजट स्मार्टफोन है जो कंपनी ने Tecno Pop 5 सीरीज के बाद पेश किया है। मैक्सिको में फोन को अधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है और इसमें 5.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन में Unisoc प्रोसेसर है जो कि 1.4 हर्ट्ज की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। बजट स्मार्टफोन होने के चलते इसमें रियर में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 5 मेगापिक्सल का है लेकिन फ्रंट कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है। 
 

Tecno Pop 5S price, availability

Tecno Pop 5S की कीमत 108 डॉलर (लगभग 8 हजार रुपये) है और यह मैक्सिको में लॉन्च किया गया है। फोन को दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और यह पर्पल और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। 
 

Tecno Pop 5S specifications

Tecno Pop 5S में 5.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसमें टियरड्रॉप नॉच है और चिन काफी बड़ी है। यह 720 x 1520 पिक्सल के एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आती है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 84 प्रतिशत है। फोन में Unisoc SC98632E प्रोसेसर है जो कि एक क्वाड कोर प्रोसेसर है। इसे 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। फोन में रियर में 5 मेगापिक्सल मेन कैमरा है जिसके साथ एक AI लेंस और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट में 2 मेगापिक्सल कैमरा है और यह भी एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन के डिजाइन में डुअल टोन फिनिश देखने को मिलती है जो इसे काफी आकर्षक बनाती है। स्पीकर ग्रिल फोन के रियर पैनल में दिए गए हैं। 

टेक्नो पॉप 5एस की बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो इसमें 3,020mAh की बैटरी है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट है और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। टेक्नो के इस लो बजट फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है लेकिन सिक्योरिटी के लिए फेस-अनलॉक का फीचर मिल जाता है। फोन के डायमेंशन 148 x 72.3 x 9.9mm हैं और इसका वजन 160 ग्राम है। इससे पहले कंपनी ने Tecno Pop 5, Tecno Pop 5 Pro और Tecno Pop 5X को लॉन्च किया था। ये सभी एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किए गए थे।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

1.4 गीगाहर्ट्ज़

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.