64MP कैमरा, 5100mAh बैटरी के साथ Tecno Phantom X2 होगा लॉन्च, सबसे पहले जानें सबकुछ

बैटरी की बात की जाए तो इसमें 5,100mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो कि फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करेगी। लेकिन सटीक रेटिंग अभी तक पता नहीं हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom X2 फोन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
  • Tecno Phantom X2 में 6.8 इंच की फुल HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • बैटरी की बात की जाए तो इसमें 5,100mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Photo Credit: TechArena24

Tecno दुबई में 7 दिसंबर को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Tecno Phantom X2 को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने के लिए तैयार है। जैसा कि नाम से ही साफ होता है कि फोन Tecno Phantom X स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा। अब फोन के ऑफिशियल होने से कुछ दिन पहले कंपनी ने कुछ टीजर फोटो शेयर किए हैं, जिसमें कुछ स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स को जारी किया है।

Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। यह भी कंफर्म किया गया है कि फोन में कैमरा मॉड्यूल के लिए 2.5 बड़े एंगल वाला हाइब्रिड स्टेबलाइजेशन होगा, जिसे कंपनी इंडस्ट्री में पहली बार पेश कर रही है।

यह खुलासा हुआ है कि फोन बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी की पेशकश करेगा। लेकिन उस दावे के पीछे का कारण पता नहीं है। इसके अलावा कंपनी ने 4K ईगल आई लेंस टेक्नोलॉजी के बारे में टीज किया है। हम लॉन्च इवेंट में इसके बारे में और जानने की उम्मीद करते हैं। TechArena24 के जरिए फोन का डिजाइन भी लीक हुआ है।

लीक और रिपोर्ट के अनुसार, Tecno Phantom X2 स्मार्टफोन में 6.8 इंच की फुल HD+ कर्व्ड सुपर AMOLED टचस्क्रीन दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट को सपोर्ट करती है। बताया जाता है कि इसमें 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे अल्ट्रावाइड लेंस और मैक्रो लेंस के साथ जोड़ा जाएगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का स्नैपर दिया गया है।
Advertisement

बैटरी की बात की जाए तो इसमें 5,100mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो कि फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करेगी। लेकिन सटीक रेटिंग अभी तक पता नहीं हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-द-बॉक्स चल रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.