48MP सेल्फी कैमरा से लैस Tecno Phantom X होगा जल्द लॉन्च! कर्व्ड डिस्प्ले के साथ शानदार फीचर्स

Tecno ने ऑफिशियली भारत में Tecno Phantom X स्मार्टफोन की टीजर पेश किया है। शेन्जेन बेस्ड स्मार्टफोन निर्माता ने रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि यह Tecno स्मार्टफोन खासतौर पर अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Tecno स्मार्टफोन खासतौर पर अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Tecno India ने Tecno Phantom X का टीजर वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
  • Tecno Phantom X 2021 में अन्य रीजन में पहले से ही पेश किया जा चुका है।

Tecno Phantom X में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने ऑफिशियली भारत में Tecno Phantom X स्मार्टफोन की टीजर पेश किया है। शेन्जेन बेस्ड स्मार्टफोन निर्माता ने रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि यह Tecno स्मार्टफोन खासतौर पर अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन 2021 में अन्य रीजन में पहले से ही पेश किया जा चुका है। शेयर किए गए टीजर वीडियो में ड्यूल सेल्फी कैमरा पिल शेप्ड साइज के कटआउट के साथ इसके कर्व्ड डिस्प्ले का पता चलता है। इससे बैक पैनल भी नजर आता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
 

Tecno Phantom X की उपलब्धता


Tecno India ने Tecno Phantom X का टीजर वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। टीजर में एक Amazon लैंडिंग पेज भी है जो फिलहाल Tecno के अन्य स्मार्टफोन को दिखाता है। हालांकि पेज को जल्द ही अपकमिंग Tecno Phantom X के साथ अपडेट किया जा सकता है। PassionateGeekz द्वारा पुरानी लीक से साफ होता था कि इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 25,000 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Starry Night Blue और Summer Sunset कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Tecno Phantom X के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की डिटेल्स कंफर्म नहीं है। हालांकि, जून 2021 में पेश किए गए ग्लोबल मॉडल के समान स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को स्पोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 11 पर बेस्ड HiOS पर काम करता है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का दूसरा कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.