Tecno Camon iSky 3 हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Tecno Camon iSky 3 को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसका दाम और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मार्च 2019 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon iSky 3 में है 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले
  • टेक्नो कैमन आईस्काई 3 की भारत में कीमत है 8,599 रुपये
  • चार अलग-अलग रंग में मिलेगा Tecno Camon iSky 3

Tecno Camon iSky 3 हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Tecno Camon iSky 3 को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। टेक्नो मोबाइल ने एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित टेक्नो कैमन आईस्काई 3 को भारत में उतार दिया है। भारतीय मार्केट में इस हैंडसेट की कीमत 8,599 रुपये है। Tecno Camon iSky 3 की अहम खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट 6.2 इंच नॉच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और दो रियर कैमरे के साथ आता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Tecno Camon iSky 3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित HiOS 4.6 पर चलता है। टेक्नो कैमन आईस्काई 3 स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
 

Tecno Camon iSky 3 स्पेसिफिकेशन

टेक्नो कैमन आईस्काई 3 में क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। इसके अलावा Tecno Camon iSky 3 स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इसमें 6.2 इंच एचडी+ स्क्रीन है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

Camon iSky 3 के कैमरा सेटअप की बात करें तो यह हैंडसेट दो रियर कैमरों के साथ आता है। फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा Camon iSky 3 में आपको एआई फेस अनलॉक और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, Tecno Camon iSky 3 वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 100 दिनों की फ्री रिप्लेसमेंट और एक महीने की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, एक्वा ब्लू, शैंपेन गोल्ड और नेब्यूला ब्लैक रंग में मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.