Tecno Camon 19 सीरीज ग्लोबली हुई पेश, Camon 19 Pro में मिलेगा 64MP कस्टम कैमरा

Tecno Camon 19 Pro में MediaTek Helio G96 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM दी गई है। Tecno Camon 19 Pro में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2022 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 19 Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Camon 19 Pro में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Tecno Camon 19 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Camon 19 Pro में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Facebook/Tecno

Tecno Camon 19 सीरीज को ग्लोबली पेश कर दिया है, जिसमें Tecno Camon 19 Pro शामिल है। युवाओं को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज में स्मार्टफोन इंडस्ट्री का पहला 0.98mm बेजल आने का दावा किया गया है। सीरीज में स्मार्टफोन में से एक Camon 19 Pro नाइट पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए एक कस्टम 64 मेगापिक्साल कैमरा से लैस है। सीरीज के अन्य स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कुछ भी जानकारी देना मुश्किल होगा। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही अन्य मार्केट में भी डिटेल्स जारी करेगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Tecno Camon 19 सीरीज में Camon 19 Pro 5G, Camon 19 Pro, Camon 19 और Camon 19 Neo स्मार्टफोन दिए गए हैं।  Neo मॉडल के अलावा अन्य मॉडल के स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, Tecno ने Tecno Camon 19 Pro और 5G मॉडल की कीमत का खुलासा फेसबुक पर फोटो के जरिए किया है।
 

Tecno Camon 19 Pro और Tecno Camon 19 Pro 5G कीमत और उपलब्धता


Tecno द्वारा फेसबुक पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Tecno Camon 19 Pro के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 280 डॉलर यानी कि लगभग 21,850 रुपये है। वहीं Camon 19 Pro 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 320 डॉलर यानी कि लगभग 25,000 रुपये है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

एक प्रेस नोट के मुताबिक, स्मार्टफोन  "अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिणी एशिया समेत ग्लोबल एरिया में जून में उपलब्ध होने की उम्मीद है।" कंपनी का कहना है कि कीमत क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
 

Tecno Camon 19 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Camon 19 Pro में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं आई स्ट्रेन और ब्लू लाइट कम करने के लिए TüV Rheinland सर्टिफिकेशन दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G96 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM दी गई है। कैमरा की बात करें तो Tecno Camon 19 Pro में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। उसके अलावा 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फ्लैस चार्ज को सपोर्ट करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  3. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  6. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  2. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  3. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  7. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  8. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  9. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
  10. IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.