TCL 50 XL 5G फोन लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

TCL 50 XL 5G में 6.78 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2024 12:38 IST
ख़ास बातें
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।
  • सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
  • डिवाइस में 5,010 mAh की बैटरी कैपिसिटी है।

TCL 50 XL 5G में 6.78 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: TCL

TCL 50 XL 5G फोन कंपनी की ओर से लेटेस्ट मोबाइल लॉन्च किया गया है। TCL 50 सीरीज को कंपनी ने CES 2024 में पहली बार पेश किया था। फोन में MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट है और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा फ्रंट में मिलता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

TCL 50 XL 5G price

TCL 50 XL 5G फोन को कंपनी ने उत्तरी अमेरिका में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 160 डॉलर (लगभग 13,500 रुपये) है। स्मार्टफोन को अमेरिका में T-Mobile के माध्यम से खरीदा जा सकता है। 
 

TCL 50 XL 5G specifications

TCL 50 XL 5G में 6.78 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,460 x 1,080p रिजॉल्यूशन दिया गया है। डिवाइस में 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। इसमें 2.5D ग्लास फिनिश दी गई है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी है। तीसरे लेंस के तौर पर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन Android 14 पर रन करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।  

प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। डिवाइस में 5,010 mAh की बैटरी कैपिसिटी है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके डाइमेंशन 167.6 x 75.5 x 8.22 mm और वजन 195 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  2. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  3. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  4. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
  5. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. सूरज की आग से धूमकेतु हो गया राख! नासा ने दिखाईं गजब तस्वीरें
  7. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  8. Realme का सस्ता फोन C81 हो सकता है 6300mAh बैटरी से लैस! फीचर्स लीक
  9. Asteroid Alert: 54 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड का आज पृथ्वी की तरफ निशाना
  10. Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.