CES 2024: TCL 50 सीरीज में पेश हुए 5 धांसू स्मार्टफोन, इन फीचर से हैं लैस

TCL 50 XE 5G में छोटी 6.6 इंच की डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें ड्यूल स्पीकर सेटअप दिया गया है। फोन में 5,010mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • TCL 50 XL 5G की बात करें तो इसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • TCL 50 XE 5G में छोटी 6.6 इंच की डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है।
  • TCL 50 LE में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

TCL 50 XL 5G में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: TCL

TCL ने CES 2024 में कई प्रोडक्ट्स को पेश किया है। डिस्प्ले के तौर पर कंपनी ने 118-इंच का मिनी एलईडी टीवी शोकेस करके सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके अलावा कंपनी ने TCL 50 सीरीज नाम से अपनी नई स्मार्टफोन लाइनअप की घोषणा भी की है। लाइनअप में 5 मॉडल शामिल हैं और ये सभी अमेरिका में उपलब्ध होंगे।

TCL 50 सीरीज में उपलब्ध स्मार्टफोन्स में TCL 50 XL NXTPAPER 5G, TCL 50 XE NXTPAPER 5G, TCL 50 XL 5G, TCL 50 XE 5G और TCL 50 LE शामिल हैं।


TCL 50 XL NXTPAPER 5G और TCL 50 XE NXTPAPER 5G


TCL 50 XL NXTPAPER 5G और TCL 50 XE NXTPAPER 5G स्मार्टफोन कंपनी की नई NXTPAPER 3.0 टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। TCL का दावा है कि इसकी नई टेक्नोलॉजी शार्प इमेज, वाइब्रेंट कलर्स, डीप कंट्रास्ट और नेचुरल मोशन को बरकरार रखते हुए खतरनाक ब्लू लाइट को 61% तक फिल्टर करती है। इन स्मार्टफोन पर सर्कुलरली पोलराइज्ड लाइट (CPL) डिस्प्ले और NXTPAPER 3.0 टेक्नोलॉजी नेचुरल लाइट में किताबें पढ़ने जैसा अनुभव प्रदान करती है। DC डिमिंग का इंटीग्रेशन फ्लिकर फ्री व्यूइंग अनुभव प्रदान करके आंखों पर स्ट्रेस को कम करता है।


TCL 50 XL 5G


TCL 50 XL 5G की बात करें तो इसमें 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन को DTS साउंड सपोर्ट के साथ ड्यूल स्पीकर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 5,010mAh की बैटरी दी गई है।


TCL 50 XE 5G


TCL 50 XE 5G में छोटी 6.6 इंच की डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें ड्यूल स्पीकर सेटअप दिया गया है। फोन में 5,010mAh की बैटरी दी गई है।


Advertisement
TCL 50 LE 


TCL 50 LE में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें ड्यूल स्पीकर है। कैमरा सेटअप के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा है। इसमें 4,000mAh की छोटी बैटरी दी गई है और यह सबसे किफायती फोन है। TCL ने यह नहीं बताया कि ये स्मार्टफोन अमेरिका में कब उपलब्ध होंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.