Sony Xperia XA2 Plus लॉन्च, 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा है इसमें

जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सोनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Sony Xperia XA2 Plus को लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट को बुधवार को लंदन में लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 12 जुलाई 2018 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Xperia XA2 Plus आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर से लैस है सोनी का यह स्मार्टफोन
  • Sony Xperia XA2 Plus में है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सोनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Sony Xperia XA2 Plus को लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट को बुधवार को लंदन में लॉन्च किया गया। अहम खासियत की बात करें तो यह फोन 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरे, बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। Sony Xperia XA2 Plus को ब्लैक, ग्रीन, गोल्ड और सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। फोन को अगस्त 2018 में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस के लिए नया लेदर जैसा स्टाइल कवर स्टैंड लॉन्च किया गया है। यह ब्लैक और सिल्वर रंग का है।
 

Sony Xperia XA2 Plus स्पेसिफिकेशन

Xperia XA2 Plus आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी / 6 जीबी। स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। सोनी एक्सपीरिया एक्सए2 प्लस में हाइब्रिड ऑटोफोकस वाला 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस है और इसमें 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट है। फ्रंट पैनल पर 120 डिग्री वाइड एंगल सेंसर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3,580 एमएएच की बैटरी। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

Xperia XA2 Plus के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी-टाइप सी शामिल हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157x75x9.6 मिलीमीटर है और वज़न 205 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3580 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.