Sony Xperia 20 हो सकता है स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और दो रियर कैमरों से लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी सोनी के अगले मिड-रेंज स्मार्टफोन Sony Xperia 20 के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जुलाई 2019 09:53 IST
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया 20 के दो रैम वेरिएंट हो सकते हैं
  • Sony Xperia 20 में हो सकता है 6.0 इंच का डिस्प्ले
  • आईएफए 2019 में लॉन्च हो सकता है सोनी एक्सपीरिया 20

Sony Xperia 20 के स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और दो रियर कैमरे से हो सकता है लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी सोनी के अगले मिड-रेंज स्मार्टफोन Sony Xperia 20 के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। सोनी एक्सपीरिया 20 स्मार्टफोन में 6.0 इंच का एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है। सोनी एक्सपीरिया 20 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम हो सकता है। इसके अलावा अगर स्टोरेज की बात की जाए तो इसके दो वेरिएंट हो सकते हैं-एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ।

सोनी एक्सपीरिया 20 में कैमरा सेटअप की बात करें तो 12 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। लीक को जापानी ब्लॉग SumahoInfo द्वारा शेयर किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि सुमाहओइंफो की रिपोर्ट से सोनी एक्सपीरिया 20 के फ्रंट कैमरा सेंसर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

लीक में कहा गया है कि सोनी एक्सपीरिया 20 का डाइमेंशन 158x69x8.1 मिलीमीटर होगा लेकिन इसके वजन के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। सोनी सितंबर में IFA 2019 के दौरान अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। सोनी एक्सपीरिया 20 के पिछले वर्जन यानी सोनी एक्सपीरिया 10 में  भी कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया था ( पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का तो वहीं दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर) इसके अलावा इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें सोनी ने अपना आखिरी मिड-रेंज स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया ऐस को लॉन्च किया था। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony Xperia 20, Sony

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  3. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  4. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  5. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  7. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
  2. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  3. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  4. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  5. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  6. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  7. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  10. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.