Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल

Sony Xperia 1 VIII की रियर कैमरा यूनिट के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसमें वर्टिकल कैमरा स्ट्रिप के बजाय रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। इस स्मार्टफोन में मेन और अल्ट्रा-वाइड कैमरा टॉप पर हैं, जबकि पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नीचे की ओर दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2026 19:29 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में नया प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है
  • Sony Xperia 1 IX के रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में बदलाव हो सकता है
  • हाल ही में Sony Xperia 1 VIII को पेश किया गया था

हाल ही में Sony Xperia 1 VIII को पेश किया गया था

जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Sony का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में Sony Xperia 1 VIII को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन के साथ अपडेटेड हार्डवेयर दिया गया है। कंपनी की जल्द Sony Xperia 1 IX को लॉन्च करने की योजना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आगामी स्मार्टफोन में नया कैमरा सेंसर दिया जाएगा। Sony Xperia 1 IX के प्राइमरी कैमरा का सेंसर का साइज Sony Xperia 1 VIII के 1/1.35 सेंसर से बड़ा हो सकता है। इस वजह से आगामी स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। Sony Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी स्मार्टफोन में बड़े साइज के साथ स्क्वेयर-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल को बरकरार रखा जाएगा। Sony ने इस सीरीज के पिछले कुछ स्मार्टफोन्स में समान कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया है। इस वजह से आगामी स्मार्टफोन में नया कैमरा सेंसर एक बड़ा अपडेट होगा। 

Sony Xperia 1 VIII में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर्स - सिल्वर, रेड और ब्लैक में उपलब्ध है। Sony Xperia 1 VIII की रियर कैमरा यूनिट के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसमें वर्टिकल कैमरा स्ट्रिप के बजाय रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। इस स्मार्टफोन में मेन और अल्ट्रा-वाइड कैमरा टॉप पर हैं, जबकि पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नीचे की ओर है। Sony Xperia 1 VIII की रियर कैमरा यूनिट के लिए Zeiss के साथ टाई-अप किया गया गया है। इससे पहले भी कंपनी की Zeiss के साथ पार्टनरशिप रही है। 

इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Sony Xperia 1 VIII की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 140 mm फोकल लेंथ के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। Sony Xperia 1 VIII की 5,000 mAh की बैटरी वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.