OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन में होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक्नोलॉजी समिट 2018 में OnePlus ने जानकारी दी कि उसका अगला फ्लैगशिप फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आने वाले शुरुआती हैंडसेट में से एक होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Xperia XZ4 में भी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने का दावा
  • Galaxy S10 सीरीज़ के हैंडसेट में भी स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट प्रोसेसर होगा
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर बेहतर एआई इंजन और 5जी मॉडम के साथ आता है

Oneplus अगले साल लॉन्च करेगी 5जी फोन

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक्नोलॉजी समिट 2018 में OnePlus ने जानकारी दी कि उसका अगला फ्लैगशिप फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आने वाले शुरुआती हैंडसेट में से एक होगा। इवेंट में कंपनी के सीईओ पीटा लाउ ने ऐलान किया कि OnePlus व्यवसायिक तौर पर दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन लाएगी जो 2019 में यूनाइटेड किंगडम के EE कैरियर नेटवर्क पर चलेगा। याद रहे कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर को एक दिन पहले ही लॉन्च किया गया था। यह बेहतर एआई इंजन और 5जी मॉडम के साथ आता है।

2019 में लॉन्च होने वाला OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नए स्नैपड्रगैन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। कंपनी ने जोर देकर कहा है कि वह मार्केट में इस प्रोसेसर के साथ सबसे पहला फोन लाएगी। गौर करने वाली बात है कि जल्द ही लॉन्च होने वाले में Sony Xperia XZ4 में भी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म है।
Advertisement

अमेरिका जैसे मार्केट में तो Samsung Galaxy S10 सीरीज़ के हैंडसेट भी स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक रहेगा कि कौन सा स्मार्टफोन सबसे पहले इस प्रोसेसर के साथ आता है।

पीट लाउ ने समिट में कहा, "OnePlus सिर्फ फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाती है। ऐसे में हमारे से लिए सर्वश्रेष्ठ और एक मात्र विकल्प स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर ही है। हम इसकी पावरफुल परफॉर्मेंस और 5जी क्षमता को लेकर बेहद ही उत्साहित हैं। OnePlus भविष्य में भी अपने यूज़र को सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी और बेहतरीन यूज़र एक्सपीरियंस देती रहेगी।"
Advertisement

5जी डिवाइस की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी दुनिया का पहला व्यवसायिक 5जी स्मार्टफोन भी लाएगी। इससे पहले कंपनी ने इशारा दिया था कि उसका 5जी फोन वनप्लस 6टी का अपग्रेड नहीं होगा। इस फोन को अलग ब्रांड के तहत लाया जाएगा। ऐसे में पीट लाउ के ताज़ा बयान से बहुत कुछ साफ नहीं हो पाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 7, Qualcomm Snapdragon 855, OnePlus 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.