इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत है करीब 9 लाख रुपये

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 जून 2016 17:22 IST
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में प्राइवेसी हमेशा से ही एक अहम मुद्दा रहा है और कई ब्रांड अपनी तरह से इसे बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। साइलेंट सर्किल उन कंपनियों में से एक थी जिसने प्राइवेसी-फोकस ब्लैकफोन लॉन्च किया था। हालांकि यह स्मार्टफोन सिर्फ उत्तरी अमेरिका तक ही सीमित रहा। अब, सिरिन लैब्स नाम की एक नई कंपनी ने प्राइवेसी-फोकस कैटेगरी में एंट्री की है और प्रीमियम सेगमेंट के लिए पहला सोलरिन स्मार्टफोन पेश किया है।

टैक्स के बिना 9,500 ब्रिटिश पाउंड ( करीब 14,000 डॉलर या 9 लाख रुपये) में लॉन्च हुआ सिरिन सोलरिन स्मार्टफोन ऑनलाइन उपलब्ध है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन को 1 जून से लंदन में मेफेयर के पहले स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 30 जून से यह हैरड्स और नाइट्सब्रिज में भी मिलेगा। इस कीमत पर लॉन्च होने के साथ ही सोलरिन प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे बेंटले के वर्तू सिग्नेचर टच (जिसे पिछले साल करीब 6 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था) की लिस्ट में शामिल हो गया है।
Advertisement

हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोलरिन दुनिया का सबसे महंगा एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। लेकिन कुछ ऐसे भी फोन हैं जिनकी कीमत इससे भी ज्यादा है।

सिरिन सोलरिन के लॉन्च के मौके पर कंपनी ने कहा कि सोलरिन स्मार्टफोन अलग-अलग वेरिएंट में मिलेगा। टाइटेनियम के साथ फायर ब्लैक कार्बन लेदर, डायमंड की तरह कार्बन के साथ फायर ब्लैक कार्बन लेदर, यलो गोल्ड के साथ फायरर ब्लैक कार्बन लेदर और डायमंड की तरह कार्बन के साथ क्रिस्टल व्हाइट कार्बन लेदर में यह फोन उपलब्ध होगा। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के लिए अभी कीमत की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसे सुरक्षा के लिहाज़ से काफी कस्टमाइज़ किया गया है। प्राइवेसी के लिए, सोलरिन में ज़िंपेरियम के सिक्योरिटी एक्सपोर्ट का मोबाइल थ्रेट प्रोटेक्शन ऐप दिया है। कंपनी ने चिप-टू-चिप 256-बिट एईएस इनक्रिप्शन के लिए कूल्सपैन के साथ साझेदारी की है। इस हैंडेसेट में रियर पर एक सिक्योरिटी स्विच है। इस स्विच को फ्लिप करने के बाद फोन शील्डेड मोड में चला जाता है जिससे कॉल और मैसेज इनक्रिप्टेड हो जाते हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 दिया गया है। रियर पैनल लेदर का बना है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की, तो सोलरिन में 2के (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन क5.5 इंच आईपीएस एलईडी डिस्प्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर और 4जी एलटीई सपोर्ट दिया गया है। फोन में 23.8 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए यह महंगा प्रीमियम फोन वाई-फाई 802.11एसी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन को पावर देने के लिए 4040 एमएएच की बैटरी है। फास्ट चार्जिंग के लिए यह फोन क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट करता है। फोन काफी भारी है और इसका वजन 250 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  2. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  3. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  4. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  5. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  6. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  8. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  9. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  10. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.