सैमसंग ज़ेड4 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 5,800 रुपये से कम

सैमसंग ने पिछले हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग ज़ेड4 पेश किया था। अब सोमवार को इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने सैमसंग ज़ेड4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ज़ेड4 अक्टूबर 2013 में लॉन्च हुए सैमसंग ज़ेड3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। नया स्मार्टफोन कंपनी के अपने टाइज़न 3.0 ओएस पर चलता है। सैमसंग ज़ेड4 को ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा ।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 मई 2017 14:44 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ज़ेड4 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 5,790 रुपये है
  • यह फोन ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा
  • फोन ज़ेड3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है
सैमसंग ने पिछले हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग ज़ेड4 पेश किया था। अब सोमवार को इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने सैमसंग ज़ेड4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ज़ेड4 की कीमत भारत में 5,790 रुपये है। और यह फोन शुक्रवार से ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। सैमसंग ज़ेड4 अक्टूबर 2013 में लॉन्च हुए सैमसंग ज़ेड3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। नया स्मार्टफोन कंपनी के अपने टाइज़न 3.0 ओएस पर चलता है। सैमसंग ज़ेड4 को ब्लैक, गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा ।

सैमसंग के इस फोन की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। सैमसंग ज़ेड4 में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 5 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि सैमसंग ज़ेड4 के फ्रंट और रियर कैमरे को सोशल मीडिया को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें यूज़र की सहूलियत के लिए कई फ़ीचर मौज़ूद हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन के एक और दो सिम वाले वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास है। सैमसंग ज़ेड4 में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिए गए हैं।

सैमसंग ने इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज का खुलासा नहीं किया गया है। सैमसंग ज़ेड4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी 2.0, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। इसकी बैटरी 2050 एमएएच की है। सैमसंग ज़ेड4 का डाइमेंशन 132.9x69.2x10.3 मिलीमीटर है और वज़न 143 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

1050 एमएएच

ओएस

टाइज़न 3.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.