Samsung जल्द ही लॉन्च करेगी 'Galaxy O' सीरीज़ के स्मार्टफोनः रिपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 19 अगस्त 2015 12:06 IST
अब तक हमने सैमसंग (Samsung) को अपने गैलेक्सी (Galaxy) के स्मार्टफोन को अलग-अलग सीरीज़ में लॉन्च किया है जिनमें फ्लैगशिप 'एस' सीरीज़ और मेटल बॉडी 'ए' सीरीज शामिल हैं। अब खबर आई है कि कंपनी जल्दी ही नया स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी ओ (Galaxy O) लॉन्च करेगी।

Sammobile के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी SM-G550 और SM-G600 कोडनेम वाले दो डिवाइस 'Galaxy O' सीरीज के तहत पेश करेगी। SM-G550 को Galaxy O5 का नाम दिया जाएगा और SM-G600 को Galaxy O7। अफसोस की बात यह है कि इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशन, उपलब्धता, कीमत और लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

अब जब कंपनी ने Samsung Galaxy S6 Edge+ और Galaxy Note 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि Galaxy O सीरीज के डिवाइस की पहली झलक अगले महीने बर्लिन में होने वाले वाले IFA 2015 इवेंट में देखने को मिले। Samsung इस इवेंट अपने Gear S2 सर्कुलर स्मार्टवाच के बारे में भी ज्यादा जानकारी देगी।

सैमसंग ने इसी हफ्ते यह जानकारी दी कि वह अपने गैलेक्सी डिवाइस में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो (Android 6.0 Marshmallow) के किन-किन फीचर को शामिल करेगी। इनमें ओएस कवर डिवाइस मैनेजमेंट सॉल्यूशन और बेहतर फिंगरप्रिंट एक्सेस इंटिग्रेशन शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.