Samsung लाई 20 हजार mAh बैटरी वाला पावर बैंक, Galaxy S24 Ultra भी होगा मिनटों में चार्ज, जानें कीमत

Samsung Quick Charge 45W पावर बैंक को Mobile Fun नाम के एक ऑनलाइन रिटेलर के यहां लिस्टेड देखा गया है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 09:54 IST
ख़ास बातें
  • यह पावर बैंक यूएल सर्टिफाइड रिसाइकल मटिरियल से बना है।
  • इसमें USB Type-C टू USB Type-C चार्जिंग केबल आती है।
  • यह पावर बैंक एक ईको फ्रेंडली डिवाइस है।

पावर बैंक गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को फास्ट चार्ज कर सकता है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपना नया पावर बैंक Samsung Quick Charge 45W लॉन्च किया है जो 20 हजार mAh कैपिसिटी का है। यह एक हैवी पावर स्टोरेज वाला डिवाइस है जो 45W आउटपुट के साथ आता है। इसे 2022 में आए 10,000mAh कैपिसिटी वाले पावर बैंक का सक्सेसर बताया जा रहा है। नए पावर बैंक में अपग्रेडेड आउटपुट होने का दावा किया गया है। इसे ऑनलाइन रिटेलर लिस्टिंग में देखा गया है जहां से पता चलता है कि यह पावर बैंक एक ईको फ्रेंडली डिवाइस है। यानी कि इसे रिसाइकल किए गए मटीरियल से बनाया गया है। 
 

Samsung Quick Charge 45W power bank price

Samsung Quick Charge 45W पावर बैंक को Mobile Fun नाम के एक ऑनलाइन रिटेलर के यहां लिस्टेड देखा गया है। रोचक बात ये है कि अभी तक सैमसंग ने अधिकारिक रूप से अपनी वेबसाइट पर भी इस पावर बैंक को लिस्ट नहीं किया है। यह एक ही कलर वेरिएंट- बीज में आता है। पावर बैंक की बॉडी कर्व्ड है और यह मिनिमल डिजाइन को कैरी करता है। इसमें तीन USB टाइप सी पोर्ट दिए गए हैं। UK में इसकी कीमत GBP 59.99 (लगभग 6,340 रुपये) रखी गई है।
 

Samsung Quick Charge 45W power bank specifications

फीचर्स की बात करें तो इसमें 3 पोर्ट दिए गए हैं लेकिन एक समय में यह दो डिवाइसेज को ही चार्ज कर सकता है। जब इसमें एकसाथ दो डिवाइस चार्ज किए जाते हैं तो अधिकतम पावर आउटपुट 9W होती है। जबकि इसकी पावर आउटपुट 45W बताई गई है। कहा गया है कि यह गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को फास्ट चार्ज कर सकता है जिसमें हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24+, भी शामिल हैं। 

लिस्टिंग से पता चलता है कि यह पावर बैंक यूएल सर्टिफाइड रिसाइकल मटिरियल से बना है जो कि काफी ईको फ्रेंडली है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C टू USB Type-C चार्जिंग केबल आती है। यह 20 सेंटीमीटर लंबी है। 20 हजार एमएएच कैपिसिटी के साथ यह सैमसंग का इकलौता पावर बैंक नहीं है। कंपनी ने 20 हजार एमएएच कैपसिटी के साथ 25W आउटपुट का चार्जर भी लॉन्च किया है। जो सिर्फ लिवेंट क्षेत्र में उपलब्ध है। लेकिन 45W आउटपुट के साथ कंपनी ने पहली बार कोई पावर बैंक लॉन्च किया है। अन्य मार्केट्स में यह कब लॉन्च, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

डका-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
  2. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  3. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  4. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  6. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  8. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  9. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  10. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.