Samsung Galaxy Z Fold 7 5G को Amazon Great Indian Festival Diwali Edition में सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Photo Credit: Samsung
अधिकतर स्मार्टफोन रैम और मेमोरी की हाई डिमांड और कंपोनेंट लागत बढ़ने के चलते महंगे हो रहे हैं, वहीं Amazon Great Indian Festival Diwali Edition में Samsung Galaxy Z Fold 7 5G पर बंपर ऑफर मिल रहा है। दिवाली के मौके पर ई-कॉमर्स साइट फोल्डेबल स्मार्टफोन को ₹26,000 से ज्यादा सस्ता खरीदने का मौका दे रही है। इस स्मार्टफोन में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 5G (12GB+256GB) ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,29,999 में लिस्टेड है, जबकि बीते साल जुलाई में ₹1,74,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹6500 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,23,499 हो जाएगी। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹51,500 सस्ता खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 5G के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा आता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है।
Galaxy Z Fold 7 5G में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है। वहीं 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी शामिल किया गया है। यह फोन 4,400mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी