Samsung Galaxy Z Flip7 के लॉन्च के बाद 50MP कैमरा, 4000mAh बैटरी वाले Galaxy Z Flip6 की कीमत हुई 41,500 रुपये

Samsung Galaxy Z Flip7 5G के लॉन्च होने के बाद Samsung Galaxy Z Flip6 5G पर काफी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जुलाई 2025 08:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip6 5G में 3.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Flip6 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है।
  • Samsung Galaxy Z Flip6 5G में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Z Flip6 5G में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने हाल ही में अपना लेटेस्ट Samsung Galaxy Z Flip7 5G लॉन्च किया है, जिसके बाद Samsung Galaxy Z Flip6 5G पर काफी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप बजट कम होने के चलते लेटेस्ट फ्लिप फोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो बीते साल आए Galaxy Z Flip6 5G पर भी विचार कर सकते हैं। फिलहाल यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी कीमत में कटौती के साथ मिल रहा है। ग्राहक अतिरिक्त बचत के लिए बैंक ऑफर का भी उपयोग कर सकते हैं। आइए Galaxy Z Flip6 5G पर मिलने वाली ऑफर से लेकर कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip6 5G Disount & Price

Samsung Galaxy Z Flip6 5G का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फ्लिप फोन बीते साल जुलाई में 1,09,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1,500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 68,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 49,250 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत के हिसाब से 41,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip6 5G Specifications

  • Samsung Galaxy Z Flip6 5G में 3.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x748 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी है।
  • Galaxy Z Flip6 5G में दूसरी 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1Hz और 120Hz के बीच है।
  • Galaxy Z Flip6 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है।
  • Galaxy Z Flip6 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है।
  • Galaxy Z Flip6 5G में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Galaxy Z Flip6 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 6.1.1 पर काम करता है।
  • Galaxy Z Flip6 5G में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Galaxy Z Flip6 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग दी गई है।

Samsung Galaxy Z Flip6 5G की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy Z Flip6 5G का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip6 5G की डिस्प्ले कैसी है?

Samsung Galaxy Z Flip6 5G में 3.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x748 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं इसमें दूसरी 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy Z Flip6 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Galaxy Z Flip6 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है।

Samsung Galaxy Z Flip6 5G में कौन सी बैटरी है?

Samsung Galaxy Z Flip6 5G में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  3. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  5. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  6. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  7. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  8. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  9. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.