56 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, यहां हुई ऑफर की बारिश

अगर आप Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 07:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 4 में 3,700mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 4 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Samsung Galaxy Z Flip 4 में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। अब तक कई फ्लिप स्मार्टफोन बाजार में आ चुके हैं। मगर आज अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip 4 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Samsung Galaxy Z Flip 4 पर मिलने वाली डील से लेकर प्रभावी कीमत और फीचर्स आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 4 Price & Offers

Samsung Galaxy Z Flip 4 का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 38,370 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह फोन अगस्त, 2022 में 94,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 36,250 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन के मॉडल पर निर्भर करता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से लगभग 56 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip 4 Features & Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच की प्राइमरी फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2640 पिक्सल और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। वहीं इस फोन में 1.9 इंच की सुपर AMOLED आउटर डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 260x512 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 3,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy Z Flip 4 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी कैमरा और f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.