Jul 09, 2025 20:30:32 IST
Samsung Electronics ने हेल्थ सर्विस इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म Xealth के अधिग्रहण के लिए एग्रीमेंट की घोषणा की है। Xealth अमेरिका के 500 से अधिक अस्पतालों के साथ जुड़ा हुआ है और डिजिटल हेल्थ डेटा को डॉक्टर्स और पेशेंट्स के बीच बेहतर ढंग से साझा करने में मदद करता है। इस अधिग्रहण का मकसद है होम हेल्थ मॉनिटरिंग और क्लिनिकल डिसीजन मेकिंग के बीच एक मजबूत और स्मार्ट कनेक्शन तैयार करना।
Jul 09, 2025 20:19:02 IST
Jul 09, 2025 20:17:13 IST
इन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Z Flip 7 फोल्डेबल फोन। फोन आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Jul 09, 2025 20:10:56 IST
Samsung Galaxy Z Flip 7 में अब तक आए Z Flip मॉडल्स में सबसे बड़ी बैटरी है।
Jul 09, 2025 19:52:26 IST
AI Mode अब अमेरिका और भारत में Galaxy फोल्डेबल यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ सर्कल टू सर्च और बेहतर बन गया है
Jul 09, 2025 19:47:55 IST
Samsung Galaxy Z Fold 7 में One UI 8 के साथ AI का तड़का लगा है। इसमें AI का बड़ा सूट शामिल किया गया है, जो इसे यूज करने का एक्सपीरिएंस बदल देगा।
Jul 09, 2025 19:46:19 IST
Galaxy Z Fold 7 भले ही सैमसंग का सबसे पतला फोल्डेबल हो, लेकिन फिर भी इसमें नया 200MP का मेन कैमरा सेंसर मिल रहा है।
Jul 09, 2025 19:41:33 IST
Jul 09, 2025 19:29:32 IST
Samsung Galaxy Unpacked 2025 का इवेंट आज रात 7:30 बजे (IST) शुरू होगा। इसे आप Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट या YouTube चैनल पर फ्री में लाइव देख सकते हैं। इवेंट को दुनियाभर में एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा और इसका लिंक Samsung India के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी मिलेगा। इसके अलावा, आप पल-पल के अपडेट्स यहां भी ले सकते हैं। टाइम सेट कर लीजिए - बड़े लॉन्च का वक्त आ गया है।
Jul 09, 2025 15:33:14 IST
Galaxy Watch 8 Ultra में स्क्वायर-राउंड डिजाइन, 64GB स्टोरेज, लंबी बैटरी और टाइटेनियम बॉडी होने की उम्मीद है, जो सीधा Apple Watch Ultra को टक्कर देने की तैयारी में प्रतीत होती है। वियरेबल पहले ही कुछ लीक्स के जरिए चर्चा में बना हुआ है।
Jul 09, 2025 15:18:47 IST
Samsung Galaxy Unpacked 2025 में इस बार एक बिल्कुल नए डिवाइस की एंट्री हो सकती है। सैमसंग पिछले कुछ समय से एक ट्राई-फोल्ड डिवाइस पर काम कर रहा है, जिसे "Galaxy G Fold" नाम दिए जाने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी G Fold को टीज कर सकती है। इसे 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।
Jul 09, 2025 14:58:54 IST
One UI 8 में Galaxy AI और Google Gemini के AI टूल्स शामिल होंगे। लाइव ट्रांसलेशन, चैट सजेशन, और नोट ऑटो-समराइजेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स आएंगे बिल्ट-इन।
Jul 09, 2025 14:37:23 IST
Samsung Galaxy Flip 7 का एक किफायती वर्जन भी लॉन्च होने की अफवाह है, जिसका नाम Flip 7 FE हो सकता है। इसमें सीमित स्पेक्स होंगे, लेकिन वही प्रीमियम फोल्डेबल एक्सपीरियंस मिल सकता है।
Jul 09, 2025 14:14:00 IST
Samsung Galaxy Flip 7 में 4.1-इंच कवर डिस्प्ले मिल सकती है, जो पहले से कहीं ज्यादा फंक्शनल होगी। माना जा रहा है कि इसमें नोटिफिकेशन, क्विक रिप्लाई और विजेट्स सीधे बिना खोलें यूज किए जा सकेंगे।
Jul 09, 2025 14:00:41 IST
Jet Black, Silver Shadow, Blue Shadow, Green Mint और Coral Red - Fold 7 में ये पांच कलर ऑप्शन हो सकते हैं। यह अब तक का सबसे वर्सटाइल फोल्डेबल लाइनअप होगा।
Jul 09, 2025 13:51:47 IST
लीक्स के अनुसार Samsung Galaxy Fold 7 में 4,400mAh बैटरी होगी जो 45W फास्ट चार्जिंग और नए Qi2 वायरलेस स्टैंडर्ड को सपोर्ट करेगी। वायरलेस चार्जिंग और शेयरिंग दोनों तेज होंगी।
Jul 09, 2025 13:30:59 IST
Galaxy Fold 7 में 200MP का मेन कैमरा हो सकता है, साथ में अल्ट्रा-वाइड और 3x टेलीफोटो लेंस। अगर ऐसा होता है, तो Samsung फोल्डेबल्स में कैमरा पर पहली बार इतना बड़ा अपग्रेड कर रहा है।
Jul 09, 2025 13:25:36 IST
Samsung Galaxy Fold 7 और Flip 7 में Samsung का नया Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे FCC लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है। यह खास तौर पर Galaxy AI के लिए कस्टमाइज किया गया होगा, जैसा हम पिछले मॉडल्स के साथ देख चुके हैं।
Jul 09, 2025 13:13:45 IST
Samsung Galaxy Z Fold 7 को अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल कहा जा रहा है, सिर्फ 4.2mm मोटाई (ओपन होने पर) और 215g वजन। कहा जा रहा है कि Samsung ने इसके लिए टाइटेनियम फ्रेम और हल्के हिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है।
Jul 09, 2025 13:10:09 IST
आज के इवेंट में Samsung द्वारा Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और नया Flip 7 FE वर्जन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा नई Galaxy Watch 8 सीरीज (Ultra वर्जन समेत) देखने को मिल सकती है और साथ ही One UI 8 के AI फीचर्स भी पेश किए जा सकते हैं। कुछ लीक्स की मानें तो कंपनी एक ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट डिवाइस “G Fold” की झलक भी दिखा सकती है।
Jul 09, 2025 13:05:53 IST
Samsung Galaxy Unpacked 2025 का इवेंट आज रात 7:30 बजे (IST) शुरू होगा। इसे आप Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट या YouTube चैनल पर फ्री में लाइव देख सकते हैं। इवेंट को दुनियाभर में एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा और इसका लिंक Samsung India के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी मिलेगा। इसके अलावा, आप पल-पल के अपडेट्स यहां भी ले सकते हैं। टाइम सेट कर लीजिए - बड़े लॉन्च का वक्त आ गया है।