सैमसंग गैलेक्सी एस7 के लॉन्च की जानकारी हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2015 16:09 IST
इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने इशारा दिया था कि वह अपने फ्लैगशिप हैंडसेट गैलेक्सी एस7 को सीईएस 2016 के दौरान नहीं लॉन्च करेगी। इस खुलासा के बाद कयास लगाए जाने लगे कि संभवतः कंपनी इस हैंडसेट को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च करेगी, जैसा कि वह अब तक करती आई है। अब चाइना मोबाइल ने इस हैंडसेट के लॉन्च के महीने की पुष्टि कर दी है।

इस टेलीकॉम ऑपरेटर के रोडमैप में जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 को अगले साल मार्च में लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च के दावे से मेल खाता है। चाइना मोबाइल के रोडमैप का खुलासा एक खास स्लाइड शो की फोटो से हुआ। इसे एक वीबो यूज़र द्वारा सार्वजनिक किया गया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि गैलेक्सी एस7 की कीमत 3,000 चीनी युआन (करीब 30,600 रुपये) से ज्यादा होगी। इस स्लाइड शो में हुवावे पी9, सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016), गैलेक्सी ए7 (2016) और अन्य हैंडसेट की कीमत की जानकारी भी दी गई है।
 

रोडमैप में लॉन्च के जिस महीने का ज़िक्र किया गया है, वह वाल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट से मेल खाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एस7 को एमडब्ल्यूसी 2016 कॉन्फ्रेंस के दौरान फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। और यह मार्केट में मार्च के मध्य में उपलब्ध होगा।

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि गैलेक्सी एस7 चुनिंदा मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलेगा और कुछ में एक्सीनॉस 8 ऑक्टा 8890 चिपसेट पर। दरअसल, एक पुरानी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि सैमसंग ने क्वालकॉम के साथ समझौता किया है जिसके तहत दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी को नए चिपसेट के इस्तेमाल करने का अप्रैल 2016 तक एक्सक्लूसिव अधिकार मिला हुआ है। इसका मतलब है कि कोई और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्नैपड्रैगन 820 से लैस अपने हैंडसेट को सैमसंग के अगले फ्लैगशिप डिवाइस से पहले पेश नहीं कर सकती।
Advertisement

सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रेशरसेंसेटिव स्क्रीन के साथ आएगा। इस तकनीक का इस्तेमाल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में किया गया है। गैलेक्सी एस7 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा इसमें फास्ट चार्ज़िंग की क्षमता होगी। इसके अलावा सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस7 के कुछ वेरिएंट में रेटिना स्कैनर को भी शामिल किए जाने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.