सैमसंग गैलेक्सी एस7 के चार वेरिएंट किए जाएंगे लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2015 17:23 IST
सैमसंग के अगले गैलेक्सी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने में कई महीनों का वक्त बाकी है, लेकिन इंटरनेट पर इस हैंडसेट से जुड़ी खबरों की कोई कमी नहीं है। इस बार नई जानकारी सबसे भरोसेमंद टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने दी। उन्होंने दावा किया है कि सैमसंग अगले साल की शुरुआत में गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन के चार वेरिएंट लॉन्च करेगी।

ब्लास ने एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें 4 संभावित गैलेक्सी फोन नज़र आ रहे हैं। इन्हें सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 प्लस, गैलेक्सी एस7 एज और गैलेक्सी एस7 एज प्लस के नाम से जाना जाएगा। अभी तक गैलेक्सी एस7 के बाकी वेरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हम एज फोन में डुअल-एज डिस्प्ले होने की उम्मीद कर सकते हैं और गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 प्लस का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा।  
Advertisement

दूसरी तरफ, वाल स्ट्रीट जरनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रेशर-सेंसेटिव स्क्रीन के साथ आएगा। इस तकनीक का इस्तेमाल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में किया गया है। इस रिपोर्ट में भी कहा गया है कि गैलेक्सी एस7 का एज वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। ऐसा ही दावा ब्लास ने किया है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि गैलेक्सी एस7 माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। गौर करने वाली बात है कि इस साल लॉन्च किए गए फ्लैगशिप हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद था। गैलेक्सी एस7 दिखने में बहुत हद तक गैलेक्सी एस6 जैसा ही होगा।
 

गैलेक्सी एस7 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा इसमें फास्ट चार्ज़िंग की क्षमता होगी। इसके अलावा सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस7 के कुछ वेरिएंट में रेटिना स्कैनर को भी शामिल किए जाने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.