सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2016 10:43 IST
सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक हुए हैं। इन हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा एक शख्स द्वारा चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर किया गया।

दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 5.1 इंच के डिस्प्ले और गैलेक्सी एज 5.5 इंच के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। दोनों ही स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होंगे। अलग पोस्ट में एक वीबो यूज़र ने बताया कि गैलेक्सी एस7 के डिस्प्ले साइज को लेकर अब तक कई तरह के दावा किए गए हैं, लेकिन उसे जानकारी मिली है कि यह 5.2 इंच का है।

इन हैंडसेट में एक्सीनॉस 8 ऑक्टा-कोर या स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट से एक बार फिर इसकी पुष्टि हुई है कि हैंडसेट 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर + 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर के साथ आएंगे। गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में 4 जीबी के रैम होने का भी पता चला है।

स्टोरेज के लिहाज से हैंडसेट के 32 जीबी और 64 जीबी वाले वेरिएंट होंगे और दोनों ही माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) को सपोर्ट करेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन में एफ/1.7 एपरचर वाले 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे। अफसोस की बात यह है कि फ्रंट कैमरे के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। गैलेक्सी एस7 में 3000 एमएएच की बैटरी होगी और गैलेक्सी एस7 एज में  3600 एमएएच की। याद रहे कि गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस6 एज+ क्रमशः 2550 और 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं।
Advertisement

दावों और कयासों के बीच हम आपको यही सुझाव देंगे कि इन्हें पूरी तरह से सही नहीं माना जाए। अभी तक सैमसंग ने इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके अलावा हम निजी तौर पर इन दावों की विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं कर सकते।
Advertisement

एक पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि 20 फरवरी को आयोजित होने वाले सैमसंग अनपैक्ड 2016 इवेंट में इन हैंडसेट से पर्दा उठाया जाएगा। याद दिला दें कि गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस6 एज को पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.