Samsung Galaxy S6 Edge+ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 57,900 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 19 अगस्त 2015 13:38 IST
सैमसंग (Samsung) ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस6 एज प्लस (Galaxy S6 Edge+) को भारत में लॉन्च कर दिया है। उम्मीद के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 (Samsung Galaxy Note 5) को इस इवेंट में नहीं लॉन्च किया गया। Galaxy S6 Edge+ के 32GB वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये रखी गई है। कंपनी ने बताया कि इस हैंडसेट के 64GB वेरिएंट को अभी नहीं लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री 28 अगस्त से शुरू होगी, जबकि इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग बुधवार (19 अगस्त) से शुरू हो गई है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Samsung Galaxy S6 Edge+ में 5.7 इंच का QHD (1440x2560 pixels) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 515ppi। डिवाइस में octa-core Exynos 7420 प्रोसेसर मौजूद है जिसमें 2.1GHz स्पीड वाले चार Cortex-A57 कोर और 1.5GHz स्पीड वाले चार Cortex-A53 कोर शामिल हैं। हैंडसेट 4GB के रैम (RAM) साथ आएगा।
Advertisement

(यह भी देखें: Samsung Galaxy S6 Edge+ बनाम Samsung Galaxy S6 Edge बनाम  Samsung Galaxy S6)

डिवाइस में f/1.9 एपरचर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। होम बटन को दो बार दबाकर कैमरा ऐप खोला जा सकता है। होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करता है। डिवाइस में एक लाइव ब्रॉडकास्ट फ़ीचर मौजूद होने की भी बात कही गई। Galaxy S6 Edge+ में कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है और इसमें 3000mAh की बैटरी मौजूद है। Samsung का कहना है कि डिवाइस की बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

(यह भी देखें: Samsung Galaxy S6 Edge+ बनाम iPhone 6 Plus बनामSamsung Galaxy Note 5 बनाम iPhone 6)
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो Galaxy S6 Edge+ में 4G LTE Cat. 6 मॉडम होगा। डिवाइस भारत के 4G LTE बैंड को सपोर्ट करेगा। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS/ A-GPS और माइक्रो-यूएसबी 2.0 के सपोर्ट के साथ आएगा।

Samsung Galaxy Edge+ का डाइमेंशन 154.4x75.8x6.9mm है और वज़न 153 ग्राम। स्मार्टफोन के व्हाइट पर्ल (White Pearl), ब्लैक सेफ़ायर (Black Sapphire), गोल्ड प्लेटिनम (Gold Platinum) और सिल्वर टाइटेनियम (Silver Titanium) कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। Samsung अपने कस्टमर्स को क्लाउड स्टोरेज वनड्राइव (OneDrive) पर 100GB का स्पेस मुफ्त मुहैया कराएगी।
Advertisement

Samsung Galaxy S6 Edge+ का डुअल एज डिस्प्ले एक नए UI फीचर Apps Edge के साथ आएगा। इसके जरिए यूज़र कर्व्ड डिस्प्ले का फायदा उठा सकते हैं।  
Advertisement

कंपनी ने Samsung Galaxy S6 Edge+ के लिए ब्लैकबेरी जैसे कीबोर्ड कवर (4,499 रुपये) को लॉन्च करने की भी जानकारी दी। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग मॉड्यूल (3,599 रुपये) और 'स्मार्ट' क्लियर व्यू कवर (2,999 रुपये) भी मार्केट में मिलेंगे। फोन में Samsung Knox Active Protection और My Knox ऐप मौजूद होंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.