Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S26+ पर डिस्काउंट मिल रहा है।
50 मेगापिक्सल कैमरा और 4,900mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy S26+ अमेजन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन को इस साल की शुरुआत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज में बड़ी डिस्प्ले वाला यह फोन अपनी लॉन्च कीमत से करीबन ₹45 हजार सस्ता मिल रहा है। इस फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले का साथ एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Galaxy S26+ पर मिलने वाले ऑफर से डील और डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S26+ का 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹99,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि भारत ₹1,39,999 में लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स साइट पर एसबीआई या आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹6500 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹93,499 हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन ₹46,500 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन से लैस है। Samsung के इस फोन में कंपनी का इन हाउस डेका कोर एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 पर काम करता है।
Galaxy S26+ के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है।
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ग्लोनास, गैलीलियो, जीपीएस, क्यूजेडएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए Galaxy S26+ में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Galaxy S26+ में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Galaxy S26+ की लंबाई 158.4 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 7.3 मिमी और वजन 190 ग्राम है।\
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी