Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका

प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को रोजाना 5000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 20:16 IST
ख़ास बातें
  • प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को रोजाना 5000 रुपये जीतने का मौका।
  • लकी ड्रॉ में 50,000 रुपये तक का वाउचर भी जीतने का मौका होगा।
  • Galaxy S26 के लिए प्री-रीजर्व आप 25 फरवरी तक करवा सकते हैं।

999 रुपये देकर आप Galaxy Pre-reserve Pass ले सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च 25 फरवरी को होने जा रहा है। सीरीज के लॉन्च में एक सप्ताह से भी कम का समय रह गया है। Samsung Galaxy S26 सीरीज प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुकी है जिसके लिए कंपनी ने ऑफर्स का पिटारा भी खोल दिया है। Galaxy S26 की प्रीबुकिंग पर मैमोरी अपग्रेड करने का जबरदस्त ऑफर लिया जा सकता है। Galaxy S26 का 256GB वेरिएंट खरीदने पर 512GB तक अपग्रेड करने का सुनहरा ऑफर कंपनी ने दिया है। आइए विस्तार से आपको बताते हैं इस ऑफर के बारे में। 

Samsung Galaxy S26 Pre Reservation Offer

Samsung Galaxy S26 की प्री-रिजर्व के साथ कंपनी ने एक गजब का ऑफर दिया है। Samsung Galaxy S26 का अगर 256 जीबी वेरिएंट आप रिजर्व करवाते हैं तो उसे फ्री में 512जीबी वेरिएंट में अपग्रेड किया जा सकेगा। 999 रुपये देकर आप Galaxy Pre-reserve Pass ले सकते हैं। इसके साथ ही 2699 रुपये तक का E-Store वाउचर भी दिया जाएगा। जिसे फोन खरीदते समय इस्तेमाल कर सकते हैं। बात यहीं पर खत्म नहीं होती। प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को रोजाना 5000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा। वहीं, लकी ड्रॉ में 50,000 रुपये तक का वाउचर भी जीतने का मौका होगा। 

Advertisement

Samsung Galaxy S26 प्री-बुकिंग ऑफर कब तक है

Samsung Galaxy S26 के लिए प्री-रीजर्व आप 25 फरवरी तक करवा सकते हैं। इसके के लिए Samsung.com पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर ध्यान दें कि यह सिर्फ रिजर्वेशन ऑफर है। यह डिवाइस को प्रीबुक नहीं करता है। 

Galaxy S26 में कंपनी जबरदस्त कैमरा अपग्रेड्स लेकर आ सकती है। कंपनी ने सीरीज में फोटोग्राफी पर खास फोकस किया है। खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी सीरीज के स्मार्टफोन की जूम क्षमता को भी लेकर दावा कर रही है। फोन में 12MP टेलीफोटो शूटर आने की संभावना है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम मिल सकता है। सीरीज के Galaxy S26 और Galaxy S26+ में Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है जो 2nm प्रोसेसिंग पर बना है। Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.