Samsung का 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S26 लॉन्च कीमत से कम दामों पर उपलब्ध हो रहा है।
Samsung Galaxy S26 में 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung का 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S26 लॉन्च कीमत से कम दामों पर उपलब्ध हो रहा है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Galaxy S26 पर डील मिल रही है, जिसमें बैंक ऑफर से बचत हो रही है। अगर आप Samsung स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। आए Galaxy S26 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S26 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹87,999 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹83,999 हो जाएगी। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर ₹57,200 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में कितनी बचत होगी यह आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।
Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Galaxy S26 में सैमसंग का इन-हाउस डेका-कोर एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन की लंबाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 167 ग्राम है।
Galaxy S26 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ग्लोनास, गैलीलियो, GPS, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी