Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत

Samsung Galaxy S25 Ultra पर Amazon Great Indian Festival Sale में डिस्काउंट मिल रहा है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला फोन 96,999 रुपये की लॉन्च कीमत के मुकाबले बैंक ऑफर के बाद 88,999 रुपये में मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2026 08:16 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S25 Ultra की लॉन्च कीमत ₹96,999 थी, बैंक ऑफर के बाद ₹88,999 में
  • Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से ₹4,449 का एक्स्ट्रा कैशबैक भी
  • फोन में 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और बिल्ट-इन S-Pen मौजूद

Samsung Galaxy S25 Ultra पर Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded में बैंक डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा

Amazon Great Indian Festival Sale में जिन लोगों के हाथ से Samsung Galaxy S25 Ultra की डील छूट गई थी, उन्हें अभी भी फोन सस्ती कीमत में मिल सकता है। हालांकि, मुख्य सेल के शुरूआती दिनों के मुकाबले कीमत अब थोड़ी बढ़ चुकी है, लेकिन अभी भी डील आकर्षक बनी हुई है। फोन जबरदस्त डिस्काउंट पर मिल रहा है। Amazon इसे Great Indian Festival Sale के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रीमियम Android स्मार्टफोन बता रहा है। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फोन को 2025 में लॉन्च किया गया था। इसमें 200MP प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है और फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। बैटरी 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है और इसकी एक खासियत इसमें मिलने वाला बिल्ट-इन S-Pen है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Deal

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12GB+256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 96,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान इसकी कीमत सभी ऑफर्स को मिलाकर 88,999 रुपये पहुंच जाएगी, जिसमें यदि आप किसी भी बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 8,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इससे भी ज्यादा बचत Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए होगी, जिसमें 8,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 4,449 रुपये का कैशबैक भी शामिल है। यह कैशबैक Amazon Pay Balance के रूप में आता है और यदि ग्राहक EMI कराते हैं, तो यह उसमें लागू नहीं होगा। इसके अलावा, No Cost EMI के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Galaxy S25 Ultra 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। फोन की मोटाई 8.2 mm और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.